हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Dhanteras 2025: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं झाड़ू? कैसी झाड़ू खरीदें और पुरानी वाली का क्या करें? यहां जानें सबकुछ

Dhanteras 2025: आज धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है. धनतेरस पर लोग महंगी-महंगी चीजें खरीदते हैं. लोग गाड़ी, बाइक और सोना चांदी खरीदते हैं. लेकिन इसके साथ ही झाड़ू हर घर में खरीदी जाती है. धनतेरस पर झाड़ू क्यों खरीदते हैं चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं. साथ ही जानते हैं कि, पुरानी झाड़ू का क्या करना चाहिए.

विज्ञापन
Credit- News 24 Graphics

Dhanteras 2025: आज धनत्रयोदशी के दिन बाजारों में रौनक देखने को मिलती है. लोग खरीदारी करने के लिए निकलते हैं. धनतेरस पर लोग सोने-चांदी से लेकर महंगी-महंगी चीजें खरीदते हैं. इसके साथ ही धनतेरस पर झाड़ू अवश्य खरीदी जाती है. धनतेरस पर झाड़ू खरीदने की परंपरा सदियों से चली आ रही है लेकिन बहुत ही कम लोग इसके पीछे के कारण के बारे में जानते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि, धनतेरस पर झाड़ू खरीदना शुभ क्यों माना जाता है.

धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं झाड़ू?

धनतेरस पर लोग कितनी भी महंगी और कीमती चीजें खरीदें लेकिन इस दिन झाड़ू जरूर खरीदते हैं. दरअसल, झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि, धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. इस दिन झाड़ू खरीदने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. घर में मां लक्ष्मी का स्थायी वास होता है. ऐसी भी मान्यता है कि, इस दिन झाड़ू खरीदने से कर्ज और समस्याओं से छुटकारा मिलता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Dhanteras 2025: आज धनतेरस की शाम न करें ये 4 गलतियां, वरना मां लक्ष्मी की कृपा से वंचित रह जाएंगे आप

धनतेरस पर कैसी झाड़ू खरीदें?

विज्ञापन

धनतेरस पर घर झाड़ू खरीदकर लाना शुभ माना जाता है. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है. आपको धनतेरस पर फूल और सींक की झाड़ू ही खरीदनी चाहिए. आजकल बाजारों में प्लास्टिक की झाड़ू मिलती हैं. इन झाड़ू को न खरीदें. आपको टूटी हुई झाड़ू लेने से बचना चाहिए. आप इस दिन फूल और सींक की झाड़ू या दोनों खरीद सकते हैं.

धनतेरस पर पुरानी झाड़ू का क्या करें?

विज्ञापन

आप धनतेरस पर नई झाड़ू घर लाते हैं तो आपको पुरानी झाड़ू को घर से निकाल देना चाहिए. लेकिन इसे धनतेरस के दिन नहीं फेंकना चाहिए. घर में रखी टूटी हुई झाड़ू नेगेटिव एनर्जी को बढ़ाती है. आपको पुरानी झाड़ू को हटाकर रख देना चाहिए और इसे दिवाली के बाद ही फेंकना चाहिए. पुरानी झाड़ू को अमावस्या या शनिवार के दिन फेंकना चाहिए. धनतेरस के दिन नई झाड़ू को साफ-सफाई के लिए इस्तेमाल जरूर करें. आपको झाड़ू को साफ जगह पर रखना चाहिए. झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए. यह अशुभ माना जाता है.

ये भी पढ़ें – Dhanteras 2025: केवल शॉपिंग का त्योहार नहीं है धनतेरस, जानिए इसका रहस्य और असली संदेश

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola