Dhanteras 2024: धनतेरस पर भूल से भी न करें ये 3 गलतियां, वरना पैसे के लिए तरसते रहेंगे पूरे साल!

Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन नई चीजें खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए। इन गलतियों से बचकर आप धनतेरस को अधिक शुभ बना सकते हैं और घर में सुख-समृद्धि ला सकते हैं। आइए जानते हैं, इस मौके पर कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?

dhanteras-mistakes
विज्ञापन

Dhanteras 2024: धनतेरस हिंदू धर्म का एक बेहद महत्वपूर्ण त्योहार है, जो दिवाली से एक दिन पहले कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर, 2024 को यानी आज मनाया जा रहा है। यह दिन धन की देवी मां लक्ष्मी, धन के खजांची भगवान कुबेर और आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा का दिन है। धनतेरस का त्योहार धन और समृद्धि से जुड़ा हुआ है। इस दिन की गई पूजा और खरीदारी का विशेष महत्व होता है। वास्तव में, धनतेरस का त्योहार धन, समृद्धि, स्वास्थ्य और नए जीवन की शुरुआत का प्रतीक है।

धनतेरस के दिन नई चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। लोग इस दिन सोना, चांदी, बर्तन, वाहन आदि खरीदते हैं। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई चीजें शुभ होती हैं और घर में सुख-समृद्धि लाती हैं। लेकिन जानकारी के अभाव में या जाने-अनजाने धनतेरस के दिन लोग कुछ बड़ी गलतियां कर देते हैं, जिसका सीधा असर सौभाग्य और समृद्धि पर पड़ता है। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं, इस धनतेरस के त्योहार पर किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।

विज्ञापन

धनतेरस पर न करें ये 3 गलतियां

धनवंतरी की पूजा

धर्म ग्रंथों और धार्मिक गुरुओं के अनुसार, धनतेरस पर सिर्फ मां लक्ष्मी या भगवान कुबेर की पूजा न करें, बल्कि भगवान धनवंतरी की उपासना भी जरूर करनी चाहिए। इससे धन-धान्य के साथ स्वास्थ्य का वरदान मिलता है। हिंदू संस्कृति में स्वास्थ्य को सबसे बड़ा धन माना गया है। इसलिए धन के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी धनवंतरी की पूजा जरूरी है।

इन चीजों को खरीदने से बचें

धनतेरस की शुभ तिथि पर सोना-चांदी, तांबा, कांसा, पीतल और स्टील के बर्तन खरीदने चाहिए। इस दिन भूल से भी लोहे से बनी वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहीए। साथ ही इस दिन प्लास्टिक से बने सामान भी घर नहीं लाना चाहिए और न ही काले रंग की चीजें खरीदनी चाहिए। मान्यता है कि धनतेरस के मौके पर इन चीजों को घर लाने से मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर नाराज होते हैं। यदि आप धनतेरस पर कोई बर्तन खरीद रहे हैं तो उसे घर में खाली बिल्कुल न लेकर आएं। इसमें जल या कोई मीठी सामग्री रखकर लाएं।

विज्ञापन

पुरानी झाड़ू का क्या करें?

धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीदने का भी चलन है। लेकिन इस दिन घर की पुरानी झाड़ू को यूं ही बाहर नहीं फेंक देना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। मान्यता है कि पुरानी झाड़ू को घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में संभालकर रख देना चाहिए और दिवाली के बाद ही कभी रात में घर से बाहर निकालना चाहिए और हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए।

इन सबके अलावा धनतेरस के दिन घर में तामसिक चीजें जैसे कि लहसुन-प्याज आदि का सेवन नहीं करना चाहिए और इस दिन मांस-मदिरा के सेवन से भी बचना चाहिए।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ