Dhanteras 2024: भगवान कुबेर को प्रिय हैं इन 3 राशियों के व्यक्ति, इन्हें अमीर होने से नहीं रोक सकता कोई!

Dhanteras 2024: धनतेरस और दिवाली के शुभ अवसर मां लक्ष्‍मी और भगवान गणेश के साथ भगवान कुबेर की भी पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भगवान कुबेर की 3 राशियों के व्यक्तियों पर विशेष कृपा रहती है। कहते हैं, इन व्यक्तियों को अमीर होने से नहीं रोक सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

bhagwan-kuber-ki-priya-rashi

Dhanteras 2024: हिन्दू धर्म में भगवान कुबेर धन, वैभव और समृद्धि के देवता हैं। वे यक्षों का राजा भी हैं, इसलिए यक्षपति कहलाते हैं। धन का देवता होने के कारण, लोग धन प्राप्ति के लिए उनकी पूजा करते हैं। व्यापारी, उद्योगपति और धनवान लोग विशेष रूप से उनकी पूजा करते हैं। वे वैभव और समृद्धि के प्रतीक हैं। उनकी पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। मान्यता है कि कुबेर की पूजा करने से धन की रक्षा होती है। धनतेरस के दिन भगवान कुबेर की पूजा विशेष रूप से की जाती है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भगवान कुबेर की 3 राशियों के व्यक्तियों पर विशेष कृपा रहती है। कहते हैं, इन व्यक्तियों को अमीर होने से नहीं रोक सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

भगवान कुबेर की फेवरेट राशियां

वृषभ राशि

वृषभ राशि चक्र की दूसरी राशि है। साधारण अर्थ में वृषभ का अर्थ होता है ‘बैल’, जिसे हिन्दू संस्कृति में शुभ और प्रतिष्ठित माना गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, इस राशि के व्यक्ति दृढ़ निश्चयी, स्थिर और जमीन से जुड़े होते हैं। साथ ही वे शारीरिक रूप से शक्तिशाली, सुंदर और ऊर्जावान होते हैं। इसके स्वामी ग्रह हैं धन, ऐश्वर्य, सौन्दर्य और विलासिता के कारक ग्रह शुक्र। पृथ्वी तत्व से जुड़ी राशि इस राशि के जातकों पर भगवान कुबेर की खास कृपा होती है और जीवन में इन्हें कभी धन-दौलत की कमी नहीं होने देते हैं।

विज्ञापन

कर्क राशि

भगवान कुबेर को यक्षों का राजा माना जाता है। आज भी यक्ष जाति के सदस्य धन के रक्षक माने जाते हैं। वैदिक ज्योतिष में राशिचक्र की चौथी राशि कर्क, चंद्रमा की राशि है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस राशि के व्यक्ति रचनात्मक, देखभाल करने वाले और भावुक होते हैं। इसके साथ ही वे सुरक्षा और स्थिरता को काफी महत्व देते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क राशि के व्यक्तियों के ऊपर यक्षों और भगवान कुबेर की विशेष कृपा बरसती है। इसस राशि के जातक भी धनकुबेर की कृपा से आलीशान जिंदगी जीते हैं। खूब धन-दौलत कमाते हैं।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि अग्नि तत्व से संबंधित राशिचक्र की नौवीं राशि है। इस राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं। वैदिक ज्योतिष में गुरु बृहस्पति को धन, सौभाग्‍य, ज्ञान और धर्म के कारक माने गए हैं। इस राशि के व्यक्ति काफी तार्किक, न्यायप्रिय, मेहनती, ईमानदार और सच्‍चे होते हैं। इस राशि के व्यक्तियों पर भी भगवान कुबेरदेव की खास कृपा बनी रहती है। उनकी कृपा से वे निवेश मामलों के बड़े जानकार होते हैं। यही कारण है कि ये व्यक्ति भी अपने जीवन में खूब धन-दौलत पाते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ