Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना की पूजा सामग्री में कहीं कुछ छूट तो नहीं गया? पहले ही चेक कर लें पूरा सामान

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है जिसे कलश स्थापना भी कहते हैं. कलश स्थापना के लिए कई चीजों की आवश्यकता होती है. नवरात्रि के दिन आपको किसी चीज की कमी न हो इसलिए पहले ही जरूरी सामग्री की लिस्ट देख लें.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Mar 18, 2026 12:03
Chaitra Navratri 2026
Photo Credit- News24GFX

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की पूजा-अर्चना को समर्पित नवरात्रि का पर्व 19 मार्च से शुरू हो रहा है. 19 मार्च को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है इस दिन नवरात्रि का पहला दिन होगा. चैत्र नवरात्रि से ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत मानी जाती है. चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है जिसे कलश स्थापना के नाम से भी जानते हैं. आपको नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ेगी चलिए जानते हैं.

घटस्थापना सामग्री लिस्ट (Ghatasthapana Samagri List)

  • तांबा, पीतल या मिट्टी का कलश
  • गंगाजल
  • आम या अशोक के पत्ते
  • जटा वाला नारियल
  • नारियल पर लपेटने के लिए चुनरी
  • जौ बोने के लिए मिट्टी का बर्तन
  • स्वच्छ और साबुत जौ के बीज
  • मिट्टी या रेत

ये भी पढ़ें – Chaitra Navratri 2026: 19 या 20 मार्च, कब शुरू हो रहा है चैत्र नवरात्रि का पर्व? जानिए शुरुआत और समापन की सटीक तारीख

---विज्ञापन---

घटस्थापना के लिए पूजा सामग्री (Ghatasthapana Puja Samagri List)

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के दिन पूजा के लिए थाली, कपूर, चंदन, फूल, फूल माला, रोली, हल्दी, अक्षत, धूप, दीपक, कपूर, अखंड ज्योति, लाल कपड़े, दुर्गा चालीसा और आरती की पुस्तक आदि की जरूरत होगी. इन सभी के साथ ही घंटी और शंख की जरूरत होगी. माता के श्रृंगार के लिए लाल चुनरी, बिंदी, चूड़ी, कंगन, मेहंदी, कुमकुम और इत्र की जरूरत होगी. आप नवरात्रि पर घटस्थापना और पूजा से पहले इन सभी सामग्री को इकट्ठा कर लें.

भोग और प्रसाद के लिए जरूरी चीजें

माता रानी को भोग लगाने के लिए आपको फल और मिठाइयों की जरूरत होगी. मां दुर्गा को मिश्री, बताशे, नारियल, खीर, हलवा और सूखे मेवे का भोग लगा सकते हैं. आप नवरात्रि में व्रत कर रहे हैं तो सात्विक भोजन का ही सेवन करें. इसके बाद अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन के बाद व्रत का पारण करें. बता दें कि, चैत्र नवरात्रि का समापन 27 मार्च को रामनवमी के दिन होगा. कन्या पूजन 26 मार्च अष्टमी और 27 मार्च नवमी तिथि को कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 18, 2026 12:03 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.