Lucky Days of Shopping: शुभ दिन पर खरीदे गए कपड़े लाते हैं सौभाग्य, ज्योतिष शास्त्र से जानें सही दिन, तिथि और नक्षत्रक्या आपने कभी सोचा है कि नए कपड़े खरीदने या पहनने का भी कोई शुभ समय हो सकता है? वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नए वस्त्र धारण करने के कुछ खास दिन, तिथियां और नक्षत्र बताए गए हैं, जिनमें ऐसा करना न सिर्फ शुभ फल देता है बल्कि जीवन में समृद्धि और सौभाग्य भी बढ़ाता है।
नए कपड़े खरीदने के शुभ दिन
बुधवार
भगवान गणेश को समर्पित यह दिन नया काम शुरू करने के लिए आदर्श माना जाता है। इस दिन नए कपड़े पहनने या खरीदने से कार्य में सफलता मिलती है और बार-बार नए कपड़े मिलते रहते हैं।
गुरुवार
गुरुवार को गुरु बृहस्पति का दिन माना जाता है। इस दिन वस्त्र धारण करने से बुद्धि, ज्ञान और आध्यात्मिक ऊर्जा में वृद्धि होती है। खासकर विद्यार्थी और शिक्षक वर्ग के लिए यह दिन उत्तम है।
ये भी पढ़ें: इस मंदिर का शिवलिंग हर साल होता है ऊंचा; अभिषेक के लिए गंगाजल नहीं, इस विशेष रस का होता है इस्तेमाल
शुक्रवार
शुक्रवार को देवी लक्ष्मी का दिन माना जाता है। इस दिन सुंदर वस्त्र खरीदना या पहनना आर्थिक समृद्धि और सुख-शांति में बढ़ोतरी लाता है। यह दिन महिलाओं के लिए विशेष शुभ होता है।
सोमवार
भगवान शिव को समर्पित सोमवार का दिन मानसिक शांति और संतुलन के लिए उपयुक्त है। नए वस्त्र पहनने से सौम्यता और आंतरिक संतोष की प्राप्ति होती है।
इन दिनों में नए कपड़े खरीदने से बचें
मंगलवार: मंगलवार को नया पहनावा हानिकर माना जाता है। यह दिन ऊर्जा का प्रतीक होते हुए भी नए काम के लिए उचित नहीं होता।
शनिवार: शनिवार को शनिदेव की कृपा पाने के लिए संयम आवश्यक होता है। नए कपड़े पहनना या खरीदना इस दिन ग्रह दोषों को बढ़ा सकता है।
रविवार: रविवार को कुछ परंपराओं में नए कपड़े पहनना मध्यम शुभ माना गया है, लेकिन कई जगह इसे अशुभ भी कहा गया है।
इन नक्षत्रों में लें नए वस्त्र
-
अश्विनी नक्षत्र में नए वस्त्र लेने से उपहार प्राप्ति के योग बनते हैं।
-
रोहिणी में नए वस्त्र लेने से अचानक लाभ और शुभ समाचार मिलने की संभावना रहती है।
विज्ञापन -
पुष्य नक्षत्र नए परिधान खरीदेने से प्रतिष्ठा और आर्थिक लाभ प्रदान करता है।
-
उत्तरा फाल्गुनी में नए वस्त्र खरीदने और पहनने से धनवृद्धि और नौकरी में उन्नति संभव होती है।
विज्ञापन -
हस्त नक्षत्र नए नए कपड़े लेना समग्र कल्याण और भाग्यवृद्धि के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
अशुभ नक्षत्र
ज्योतिष मान्यता है कि कृतिका, आर्द्रा, अश्लेषा, मघा जैसे नक्षत्रों में नए कपड़े पहनने से बचें। इन नक्षत्र में नए कपड़े लेना या नया परिधान धारण करना मानसिक और आर्थिक तनाव दे सकते हैं।
इन तिथियों में न खरीदें नए कपड़े
किसी हिन्दू महीने के चतुर्थी, नवमी, चतुर्दशी और अमावस्या तिथियां नए वस्त्र खरीदने और पहनने के लिए अशुभ मानी जाती हैं। मान्यता है कि इन तिथियों पर नए परिधान लेने से नकारात्मकता बढ़ने की संभावना होती है।
त्योहार और विशेष अवसर
दीवाली, रक्षाबंधन, अक्षय तृतीया, नवरात्रि जैसे पर्वों पर नए कपड़े खरीदना और पहनना न सिर्फ शुभ होता है बल्कि इससे देवी-देवताओं की कृपा भी प्राप्त होती है। इन दिनों का खास ध्यान रखें।
ये भी पढ़ें: ये है शनि की सबसे ताकतवर राशि, किस्मत देती है हर मोड़ पर साथ; मिलती है जबरदस्त तरक्की
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
12 hrs agoकैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
17 hrs agoश्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
18 hrs ago11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
20 hrs agoपितृ दोष से मुक्ति के लिए उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए उपाय
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें पितृ चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoकैसे चंदन लगाने से मिलेगा भाग्य का साथ? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए उपाय
1 day agoकब है छठ पूजा? जानिए नहाय-खाय, खरना से लेकर अर्घ्य तक, जानिए सही तारीख
1 day ago6 या 7 अक्टूबर कब है इंदिरा एकादशी? जानिए पितृ पक्ष की सही तारीख और महत्व
1 day agoकब है शरद पूर्णिमा? इस दिन क्यों बनाया जाता है खीर का प्रसाद
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines