Shani Jayanti 2025: ये है शनि की सबसे ताकतवर राशि, किस्मत देती है हर मोड़ पर साथ; मिलती है जबरदस्त तरक्की

Shani Jayanti 2025: आज मंगलवार यानी 27 मई, 2025 को शनि जयंती मनाई जा रही है। आइए इस मौके पर जानते हैं कि राशि चक्र की सभी 12 राशियों में से शनि की सबसे ताकतवर राशियां कौन-सी हैं और शनिदेव किस प्रकार इन राशियों के जातकों पर अपनी कृपा बरसाते हैं?

shani-jayanti-2025-most-powerful-saturn-zodiac-sign

Shani Jayanti 2025: शनि ग्रह को न्याय का देवता कहा जाता है। वे व्यक्ति के कर्मों के अनुसार फल देने वाले ग्रह हैं। शनि की दृष्टि जहां कठोर मानी जाती है, वहीं जब यह कृपा करते हैं, तो व्यक्ति को ऊंचाइयों पर पहुंचा देते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि की दो स्वराशियां होती हैं: मकर और कुंभ। यही दोनों राशियां शनि की सबसे शक्तिशाली राशियां मानी जाती हैं, जो जीवन के हर मोड़ पर व्यक्ति का साथ देती हैं और उसे तरक्की की राह पर ले जाती हैं। आइए जानते हैं, शनिदेव किस प्रकार से इन दोनों राशियों पर मेहरबानी बरसाते हैं?

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि पृथ्वी तत्व की राशि है और इसके स्वामी स्वयं शनि हैं। इस राशि के लोग अत्यंत बुद्धिमान, व्यावहारिक और मेहनती होते हैं। मकर राशि के जातक अक्सर अपने करियर में बड़ा मुकाम हासिल करते हैं, क्योंकि वे संयम, अनुशासन और मेहनत में विश्वास रखते हैं। यही कारण है कि इसे कर्म की राह पर आगे बढ़ने वाली राशि कहते हैं।

विज्ञापन

शनि की कृपा से मकर राशि के लोगों को जीवन में धन, संपत्ति और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलती है। हालांकि इनका एक कमजोर पक्ष है, वह है अहंकार। जब शनि वक्री होते हैं, तो इन्हें अपने व्यवहार में विनम्रता लानी चाहिए, नहीं तो तरक्की में बाधाएं आ सकती हैं।

विज्ञापन

कुंभ राशि

शनि की दूसरी और सबसे प्रिय स्वराशि है कुंभ, जो उनकी मूल त्रिकोण राशि भी है। यह वायु तत्व की राशि है और शनि का इस पर गहरा प्रभाव होता है। कुंभ राशि के जातक प्रायः गहरे चिंतनशील, बुद्धिजीवी और सामाजिक होते हैं। इन लोगों में नेतृत्व क्षमता, समाज सुधार की सोच और आध्यात्मिक प्रवृत्ति अधिक होती है। यही कारण यह कि यह राशि ज्ञान, कला और आध्यात्म की प्रतीक भी कहलाती है।

शनि की कृपा से कुंभ राशि के लोग न केवल अपने लिए बल्कि समाज के बड़े वर्ग के लिए भी कुछ कर गुजरते हैं। इनकी सोच पारंपरिक से हटकर होती है, जिससे ये नवाचार, तकनीक और रचनात्मक क्षेत्रों में बड़ी सफलता प्राप्त करते हैं।

विज्ञापन

शनि जयंती पर करें ये काम

शनि की कृपा जब मकर और कुंभ राशियों पर पड़ती है, तो व्यक्ति जीवन में हर मोड़ पर मजबूत फैसले लेता है और निरंतर प्रगति करता है। ये राशियां मेहनत, धैर्य और ज्ञान का प्रतीक हैं। शनि जयंती के इस पावन अवसर पर यदि आप भी इन राशियों से संबंध रखते हैं, तो शनि देव की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद अवश्य लें। यह न केवल जीवन की दिशा बदल सकता है, बल्कि भाग्य का द्वार भी खोल सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ