Chanakya Niti: हर इंसान को प्राप्त करनी चाहिए ये 4 चीजें. वरना व्यर्थ है जीवन, आचार्य चाणक्य

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में काफी कुछ बताया है. चाणक्य नीति के अनुसार, व्यक्ति को जीवन में इन 4 चीजों को जरूर हासिल करना चाहिए. इसके बिना जीवन अधूरा और व्यर्थ माना जाता है.

Chanakya Niti

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के नीति शास्त्र में कई बातों के बारे में बताया गया है. आचार्य चाणक्य के अनुसार, जीवन में कई चीजों को प्राप्त करना बहुत ही जरूरी होता है. इसके बिना जीवन अधूरा माना जाता है. चाणक्य के मुताबिक, इंसान को जीवन में इन 4 चीजों को जरूर प्राप्त करना चाहिए. चलिए इसके बारे में विस्तार से आचार्य चाणक्य के नीति शास्त्र के श्लोक के जरिए समझते हैं. इसमें बताया गया है कि, जीवन में किन चीजों को प्राप्त करना जरूरी होता है.

आचार्य चाणक्य का श्लोक

धर्मार्थकाममोश्रेषु यस्यैकोऽपि न विद्यते।
जन्म जन्मानि मर्त्येषु मरणं तस्य केवलम्।।

विज्ञापन

श्लोक का अर्थ – आचार्य चाणक्य के इस श्लोक में श्लोक में धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को जीवन के प्रमुख लक्ष्यों के रूप में बताया गया है. इसके बिना जीवन निरर्थक माना जाता है. ऐसा इंसान केवल मरने के लिए ही पैदा होता है. चलिए इन चार चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

धर्म – व्यक्ति को जीवन में हमेशा धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए. धर्म का अर्थ सिर्फ पूजा-पाठ से नहीं है. व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए और सत्य बोलना चाहिए.

विज्ञापन

अर्थ – इस श्लोक में अर्थ का संबंध धन से है. जीवन यापन के लिए व्यक्ति को काम कर धन अर्जित करना चाहिए. इंसान को धन कमाने के साथ ही इसे सही तरह से खर्च करना चाहिए.

काम – काम का अर्थ इच्छाओं से है. व्यक्ति को अपनी इच्छाओं के अनुसार, जीवन जीना चाहिए. व्यक्ति को विवाह कर संतान उत्पन्न करनी चाहिए. इसके बिना जीवन सार्थक नहीं होता है.

विज्ञापन

मोक्ष – हर व्यक्ति को अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए. अच्छे कर्म कर और अपने लक्ष्यों को हासिल कर व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है. जीवन में कर्म और लक्ष्यों की प्राप्ति के बाद अंतिम पड़ाव मोक्ष है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ