आचार्य चाणक्य की चेतावनी, इंसान की बर्बादी का कारण बनते हैं ये 5 लोग, तुरंत बना लें दूरी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने जीवन से जुड़ी कई नीतियों के बारे में बताया है. चाणक्य की नीतियों के अनुसार, कई लोग इंसान की बर्बादी का कारण बनते हैं. आपको ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए. चलिए आपको इन लोगों के बारे में बताते हैं जो बर्बादी का कारण बनते हैं.

Chanakya Niti

Photo Credit- News24GFX

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में कई बातों का जिक्र मिलता है. उन्होंने सफल जीवन के लिए कई नीतियों के बारे में बताया है. आप जीवन में सफल होकर आगे बढ़ना चाहते हैं तो चाणक्य की नीतियों को अपनाना चाहिए. आचार्य चाणक्य के अनुसार, कई ऐसे व्यक्ति होते हैं जो इंसान की बर्बादी का कारण बनते हैं. आपको ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखना चाहिए. यह लोग आपके पैसों और समय की बर्बादी का कारण बनते हैं. आपको जीवन में आगे बढ़ने और सफलता हासिल करने के लिए इन लोगों से दूरी बना लेनी चाहिए. चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

इन 5 लोगों से बनाएं दूरी वरना हो जाएंगे बर्बाद

आलसी लोगों से रहें दूर

आलसी लोग सफल नहीं हो पाते हैं. इन लोगों की संगती वाले लोगों के लिए भी यह सफलता में बाधा बनते हैं. आप किसी ऐसे व्यक्ति की संगत में है जो बहुत आलसी है और काम से भागता है तो उससे दूरी बना लें. इन लोगों की संगति में आप बर्बाद हो सकते हैं.

विज्ञापन

झगड़ालू लोगों से बनाएं दूरी

ऐसे लोग जो छोटी-छोटी बात पर विवाद करते हैं इन लोगों से दूर रहना चाहिए. इन लोगों के साथ रहने से आपका समय झगड़े और विवाद में चला जाता है. इसलिए आपको इन लोगों से दूरी बना लेनी चाहिए.

विज्ञापन

झूठे लोगों से रहें दूर

जो लोग बात-बात पर झूठ बोलते हैं वह भरोसे के लायक नहीं होते हैं. इन लोगों की संगती में आप भी मुसीबत में पड़ सकते हैं. झूठ बोलने वाले लोगों से आपको दूर रहना चाहिए. इन लोगों के साथ मिलकर कभी भी कोई काम नहीं करना चाहिए. वरना आपको नुकसान हो सकता है.

दिखावा करने वालों से बनाएंं दूरी

ऐसे फर्जी लोग जिन्हें दिखावा करना पसंद है उन लोगों से आपको दूर रहना चाहिए. ऐसे लोग दिखावे के लिए आपके दोस्त बनते हैं. इन्हें जब तक आपसे फायदा होता है आपके साथ रहते हैं. इन लोगों के ऊपर कभी भरोसा न करें और इनसे दूरी बना लें.

विज्ञापन

नशा करने वालों से रहें दूर

आप किसी ऐसे व्यक्ति की संगत में हैं जो नशा करता है तो इससे दूरी बना लेनी चाहिए. नशा करने वाले व्यक्ति से दूरी बनाकर रखना ही अच्छा होता है. वरना आप उसकी संगती में नशा कर सकते हैं. नशे से आर्थिक नुकसान होगा. साथ ही मानसिक और शारीरिक रूप से आप कमजोर होंगे. नशा करने वाले व्यक्ति का साथ आपको बर्बाद कर सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ