Sawan Ka Teesra Somwar 2025 Upay: सावन का महीना पूजा-पाठ के लिए बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस महीने में देवी पार्वती ने शिव जी को अपने पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। इसलिए इस दौरान व्रत व पूजन किया जाता है। जहां विवाहित जातक अपने खुशहाल जीवन के लिए ये व्रत रखते हैं, वहीं अविवाहित लोग मनचाहा साथी पाने के लिए ये उपवास रखते हैं।
वैसे तो सावन का हर एक दिन शुभ होता है, लेकिन सावन में आने वाले सोमवार को पूजा-पाठ के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। दरअसल, सोमवार का दिन शिव जी को समर्पित होता है। ऐसे में सावन में आने वाले सोमवार का महत्व और बढ़ जाता है। आज 28 जुलाई 2025 को सावन के तीसरे सोमवार को श्रावण (सावन) माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आइए अब जानते हैं शिव जी की पूजा के शुभ मुहूर्त, मंत्र और रात में करने वाले उपायों के बारे में।
महादेव की पूजा का शुभ मुहूर्त
ये भी पढ़ें- Sawan Somwar 2025: सावन का तीसरा सोमवार आज, जानें शिव पूजा का मुहूर्त, विधि, मंत्र और आरती
शिव जी के प्रभावशाली मंत्र
सावन सोमवार के उपाय
- आज रात देवों के देव महादेव की पूजा करें और उन्हें खीर का भोग लगाएं। इसी के साथ चंद्र देव की पूजा करना शुभ रहेगा। पूजा समाप्त होने के बाद शिव जी को चढ़ाई हुई खीर घर के सभी सदस्यों को प्रसाद के रूप में दें। ऐसा करने से आपको पुण्य मिलेगा और परिवार में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी।
- जिन लोगों की आर्थिक स्थिति सही नहीं है, वो आज रात मां लक्ष्मी की पूजा करें। देवी के सामने घी का एक दीपक जलाएं और अपनी गलतियों के लिए माफी मांगें। इसी के साथ उन्हें खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी और घर में धन का वास होगा। इसी के साथ गरीबों को धन का दान करना आज शुभ रहेगा।
- आज प्रदोष काल में भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करें। साथ ही शिवलिंग के पास घी का एक दीपक जलाएं और शिव चालीसा व महामृत्युंजय मंत्र का एक बार जाप करें। ऐसा करने से आपका मन शुद्ध होगा और मानसिक शांति मिलेगी। इसके अलावा स्वास्थ्य पर भी शुभ प्रभाव पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang: आज सावन के तीसरे सोमवार पर इस मुहूर्त में करें पूजा, पढ़ें 28 जुलाई का पंचांग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
6 hrs agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
10 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
11 hrs agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
13 hrs agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
1 day agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
1 day agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
1 day agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
1 day agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
1 day agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines