---विज्ञापन---

ज्योतिष

Aaj ka Panchang: आज सावन के तीसरे सोमवार पर इस मुहूर्त में करें पूजा, पढ़ें 28 जुलाई का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज श्रावण यानी सावन माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी और पंचमी तिथि है। साथ ही सावन के तीसरे सोमवार का व्रत रखा जाएगा। चलिए अब जानते हैं 28 जुलाई 2025 के पंचांग, ग्रहों की स्थिति और राहु काल आदि के बारे में।

Aaj ka Panchang 28 July 2025: आज 28 जुलाई को सावन का तीसरा सोमवार है। आज के दिन भगवान शिव की पूजा और व्रत रखने से प्रत्येक साधक को महादेव की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। इसी के साथ कुछ उपाय करने भी शुभ रहते हैं। यदि शुभ मुहूर्त में शिव को खुश करने के उपाय किए जाते हैं तो उनका फल जल्दी मिलता है। हालांकि पंचांग की मदद से प्रत्येक दिन के शुभ-अशुभ काल के बारे में पता चल सकता है।

28 जुलाई 2025 का पंचांग

आज सावन माह के तीसरे सोमवार को देर रात 11:24 मिनट तक श्रावण माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी, जिसके बाद पंचमी तिथि का आरंभ होगा। नक्षत्र की बात करें तो शाम 05:35 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी रहेगा, जिसके बाद उत्तरा फाल्गुनी का आरंभ होगा। इस बीच सुबह 10:58 मिनट तक वणिज करण है, जिसके बाद देर रात 11:24 मिनट तक विष्टि रहेगा और फिर बव का आरंभ होगा। जबकि अब शिव योग चल रहा है।

---विज्ञापन---

दिशा शूल: पूर्व

समर्पित: महादेव (सोमवार)

---विज्ञापन---

पूर्णिमांत और अमांत: सावन

व्रत-त्योहार: तृतीय श्रावण सोमवार व्रत, अंदल जयंती और विनायक चतुर्थी

---विज्ञापन---

गुजराती, विक्रम और शक सम्वत: नल (2081), कालयुक्त (2082) और विश्वावसु (1947)

9 ग्रहों की स्थिति

  • शनि ग्रह: मीन राशि में
  • राहु ग्रह: कुंभ राशि में
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में
  • सूर्य और बुध ग्रह: कर्क राशि में
  • शुक्र और गुरु ग्रह: मिथुन राशि में
  • चंद्र ग्रह: देर रात 11 बजकर 59 मिनट तक सिंह राशि में और फिर कन्या राशि में गोचर करेंगे
  • मंगल ग्रह: रात 08 बजकर 11 मिनट तक सिंह राशि में और फिर कन्या राशि में गोचर करेंगे

ये भी पढ़ें- Video: सावन के आखिरी सोमवार पर बना दुर्लभ संयोग, चंद्र दोष से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय

---विज्ञापन---

आज का शुभ मुहूर्त

आज प्रात: काल 05:40 पर सूर्योदय और शाम 07:15 पर सूर्यास्त होगा। जबकि चंद्रोदय सुबह 08:55 पर और चंद्रास्त देर रात 09:34 पर होने की संभावना है। इसके अलावा आज सुबह में 04:17 से लेकर 04:59 तक ब्रह्म मुहूर्त, प्रात: काल 05:40 से लेकर शाम 05:35 तक रवि योग, सुबह में 10:52 से लेकर दोपहर 12:33 तक अमृत काल, दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 12:55 तक अभिजीत मुहूर्त, शाम 07:15 से लेकर शाम 07:36 तक गोधूलि मुहूर्त है।

जबकि प्रातः सन्ध्या सुबह में 04:38 से लेकर 05:40 मिनट तक, दोपहर में 02:43 से लेकर 03:37 तक विजय मुहूर्त और शाम 07:15 से लेकर रात 08:17 मिनट तक सायाह्न सन्ध्या है। हालांकि आज त्रिपुष्कर योग और सर्वार्थ सिद्धि योग नहीं बन रहा है।

---विज्ञापन---

आज का अशुभ मुहूर्त 

28 जुलाई 2025 को सुबह में 07:22 से लेकर 09:04 मिनट तक राहुकाल, सुबह में 10:46 से लेकर दोपहर 12:27 मिनट तक यमगण्ड काल, सुबह 10:57 से लेकर देर रात 11:24 मिनट तक भद्रा, दोपहर में 02:09 से लेकर 03:21 मिनट तक गुलिक काल और 29 जुलाई को प्रात: काल में 01:21 से लेकर 03:04 मिनट तक वर्ज्य रहने वाला है।

जबकि दोपहर में 12:55 से लेकर 01:49 मिनट तक और दोपहर में 03:37 से लेकर 04:32 मिनट तक दुर्मुहूर्त रहेगा। बता दें कि आज विडाल, आडल और विंछुड़ो का योग नहीं बन रहा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: सावन के तीसरे सोमवार पर चंद्र, मंगल और गुरु का गोचर, जानें 12 राशियों की लव लाइफ पर कैसा होगा असर?

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 28, 2025 05:03 AM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola