---विज्ञापन---

Religion angle-right

Sawan Somwar 2025: सावन का तीसरा सोमवार आज, जानें शिव पूजा का मुहूर्त, विधि, मंत्र और आरती

Sawan Somwar Vrat: आज 28 जुलाई 2025 को सावन का तीसरा सोमवार है। ये दिन देवों के देव महादेव की पूजा के लिए खास माना जाता है। सावन सोमवार के अलावा आज अंदल जयंती और विनायक चतुर्थी भी है। चलिए अब जानते हैं महादेव जी की पूजा का मुहूर्त, विधि, शिव मंत्र और आरती के बारे में।

---खबर नीचे जारी है---

Sawan Somwar 2025 Vrat: आज श्रावण यानी सावन माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जिस दिन अंदल जयंती और विनायक चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इसी के साथ आज सावन का तीसरा सोमवार भी है, जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। ये दिन भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित होता है। इस दिन भक्तजन व्रत रखते हैं और अपने खुशहाल जीवन के लिए भगवान शिव की पूजा करते हैं। वैसे तो सावन के हर एक दिन को खास माना जाता है, लेकिन सावन सोमवार का विशेष महत्व है क्योंकि ये दिन देवों के देव महादेव को समर्पित है।

विवाहित जातकों के अलावा कुंवारी कन्याएं भी सावन के तीसरे सोमवार पर व्रत रखती हैं ताकि उन्हें मनचाहा जीवनसाथी मिल सके। पूजा-पाठ के अलावा शिव मंत्रों का जाप और आरती करना भी सावन के तीसरे सोमवार पर शुभ रहता है।

---खबर नीचे जारी है---

शिव जी की पूजा का शुभ मुहूर्त

Sawan

शिव जी के प्रभावशाली मंत्र

Shiv Mantra

शिव जी की पूजा विधि

  • ब्रह्म मुहूर्त में उठें।
  • स्नान आदि कार्य करने के बाद शुद्ध हरे या लाल रंग के कपड़े धारण करें।
  • हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें।
  • शिव मंदिर जाएं। वहां जाकर सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करें।
  • शिव जी और देवी पार्वती की पूजा करें और उन्हें पूजा सामग्री अर्पित करें। इस दौरान शिव मंत्रों का जाप करें।
  • शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
  • घी का दीपक जलाएं और शिव जी की आरती करें।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: महादेव को खुश करने के लिए शिवलिंग पर अर्पित करें ये पत्ते, पंडित सुरेश पांडेय से जानें महत्व और लाभ

---खबर नीचे जारी है---

शिव जी की आरती

Shivji Ki Aarti

शिव जी की पूजा सामग्री

सावन के दौरान शिव जी को जल, दूध, बेल पत्र, भांग, धतूरा, दही, शक्कर, गंगाजल, घी, पीली सरसों, अक्षत, हल्दी, चंदन, शहद, भस्म, वस्त्र, दीप, धूप, शमी पत्र, गेहूं, कमल के गट्टे, सुपारी, अबीर, लॉन्ग, इलायची, पान के पत्ते, गुलाल और कपूर अर्पित करना शुभ होता है।

---खबर नीचे जारी है---

शिवलिंग पर किन चीजों को चढ़ाना वर्जित है?

शिवलिंग पर हल्दी, शंख से जलाभिषेक, तुलसी का पत्ता, कुमकुम, रोली, तिल, नारियल का पानी, खंडित चावल, केतकी, कमल, उबला हुआ दूध, कंटकारी, केवड़ा, अनार, चंपा, वैजयंती, केला, नारंगी, लीची, सेब, नाशपाती, मदंती, नारियल, जामुन, जूही, कैथ, अंगूर और कटहल अर्पित करना वर्जित होता है। इसके अलावा शिवलिंग पर लाल रंग के फूल अर्पित करना भी अशुभ माना जाता है।

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: सावन के तीसरे सोमवार पर चंद्र, मंगल और गुरु का गोचर, जानें 12 राशियों की लव लाइफ पर कैसा होगा असर?

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jul 28, 2025 06:00 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola