---विज्ञापन---

Religion angle-right

Sawan Somwar 2025: सावन के तीसरे सोमवार की रात 3 उपायों से शिव को करें खुश, हर इच्छा होगी पूरी

Sawan Ka Teesra Somwar Upay: आज 28 जुलाई 2025 को सावन का तीसरा सोमवार है, जो कि देवों के देव महादेव और देवी पार्वती को समर्पित है। मान्यता है कि आज के पावन दिन यदि कोई भक्त सच्चे मन से कुछ उपाय करता है, तो उसे देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है। खासकर रात के समय व प्रदोष काल में ये उपाय करने ज्यादा लाभदायक रहते हैं।

---विज्ञापन---

Sawan Ka Teesra Somwar 2025 Upay: सावन का महीना पूजा-पाठ के लिए बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस महीने में देवी पार्वती ने शिव जी को अपने पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। इसलिए इस दौरान व्रत व पूजन किया जाता है। जहां विवाहित जातक अपने खुशहाल जीवन के लिए ये व्रत रखते हैं, वहीं अविवाहित लोग मनचाहा साथी पाने के लिए ये उपवास रखते हैं।

वैसे तो सावन का हर एक दिन शुभ होता है, लेकिन सावन में आने वाले सोमवार को पूजा-पाठ के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। दरअसल, सोमवार का दिन शिव जी को समर्पित होता है। ऐसे में सावन में आने वाले सोमवार का महत्व और बढ़ जाता है। आज 28 जुलाई 2025 को सावन के तीसरे सोमवार को श्रावण (सावन) माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आइए अब जानते हैं शिव जी की पूजा के शुभ मुहूर्त, मंत्र और रात में करने वाले उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

महादेव की पूजा का शुभ मुहूर्त

Sawan

ये भी पढ़ें- Sawan Somwar 2025: सावन का तीसरा सोमवार आज, जानें शिव पूजा का मुहूर्त, विधि, मंत्र और आरती

---विज्ञापन---

शिव जी के प्रभावशाली मंत्र

Shiv Mantra

सावन सोमवार के उपाय

  • आज रात देवों के देव महादेव की पूजा करें और उन्हें खीर का भोग लगाएं। इसी के साथ चंद्र देव की पूजा करना शुभ रहेगा। पूजा समाप्त होने के बाद शिव जी को चढ़ाई हुई खीर घर के सभी सदस्यों को प्रसाद के रूप में दें। ऐसा करने से आपको पुण्य मिलेगा और परिवार में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी।
  • जिन लोगों की आर्थिक स्थिति सही नहीं है, वो आज रात मां लक्ष्मी की पूजा करें। देवी के सामने घी का एक दीपक जलाएं और अपनी गलतियों के लिए माफी मांगें। इसी के साथ उन्हें खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी और घर में धन का वास होगा। इसी के साथ गरीबों को धन का दान करना आज शुभ रहेगा।
  • आज प्रदोष काल में भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करें। साथ ही शिवलिंग के पास घी का एक दीपक जलाएं और शिव चालीसा व महामृत्युंजय मंत्र का एक बार जाप करें। ऐसा करने से आपका मन शुद्ध होगा और मानसिक शांति मिलेगी। इसके अलावा स्वास्थ्य पर भी शुभ प्रभाव पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang: आज सावन के तीसरे सोमवार पर इस मुहूर्त में करें पूजा, पढ़ें 28 जुलाई का पंचांग

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jul 28, 2025 08:41 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola