7000 की स्ट्रॉबेरी से 22 लाख के खरबूजे तक..., कहां उगते हैं दुनिया के सबसे महंगे फल?

दुनिया में कुछ फल ऐसे भी हैं जिनकी कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. ये फल सिर्फ खाने के लिए नहीं, बल्कि लग्जरी और स्टेटस सिंबल के रूप में खरीदे जाते हैं. जापान जैसे देशों में ये फल लाखों रुपये में नीलाम होते हैं. जानिए दुनिया के सबसे महंगे फलों के बारे में.

World’s Most Expensive Fruits
1 / 8
Credit: AI

विज्ञापन

युबारी किंग खरबूजा

युबारी किंग खरबूजा2 / 8

दुनिया का सबसे महंगा फल युबारी किंग खरबूजा माना जाता है. ये जापान के होक्काइडो में उगाया जाता है. इसकी एक जोड़ी की कीमत नीलामी में लगभग 20-25 लाख रुपये तक पहुंच चुकी है. ये फल बेहद मीठा, जूस से भरपूर और बिल्कुल परफेक्ट शेप का होता है, इसलिए इसे लग्जरी गिफ्ट के रूप में भी दिया जाता है.

विज्ञापन

रूबी रोमन अंगूर

रूबी रोमन अंगूर3 / 8

रूबी रोमन अंगूर दुनिया के सबसे महंगे अंगूर हैं. इनका एक गुच्छा लाखों रुपये में बिकता है. इन अंगूरों का आकार पिंग-पोंग बॉल जितना बड़ा होता है और हर दाने की क्वालिटी बहुत सख्ती से जांची जाती है.

डेंसुके तरबूज

डेंसुके तरबूज4 / 8

डेंसुके तरबूज अपने काले छिलके और मीठे स्वाद के लिए मशहूर है. इसकी कीमत लगभग 5 लाख तक पहुंच सकती है. ये जापान में बहुत सीमित मात्रा में उगाया जाता है, जिससे इसकी कीमत और बढ़ जाती है.

विज्ञापन

ताइयो नो तमागो आम

ताइयो नो तमागो आम5 / 8

ताइयो नो तमागो आम को 'एग ऑफ द सन' भी कहा जाता है. ये जापान का सबसे महंगा आम है. इसकी एक जोड़ी की कीमत 2-3 लाख रुपये तक होती है. इसका स्वाद बेहद मीठा और रंग गहरा लाल होता है.

हेलिगन पाइनएप्पल

हेलिगन पाइनएप्पल6 / 8

हेलिगन पाइनएप्पल इंग्लैंड में उगाया जाता है और इसे खास तकनीक से तैयार किया जाता है. इसकी कीमत 1 लाख रुपये तक हो सकती है और इसे उगाने में कई साल लग जाते हैं.

विज्ञापन

स्क्वायर तरबूज

स्क्वायर तरबूज7 / 8

स्क्वायर तरबूज दिखने में चौकोर होता है और खास बॉक्स में उगाया जाता है. ये ज्यादा खाने के लिए नहीं बल्कि सजावट और गिफ्ट के लिए इस्तेमाल होता है.

सेम्बिकिया क्वीन स्ट्रॉबेरी

सेम्बिकिया क्वीन स्ट्रॉबेरी8 / 8

सेम्बिकिया क्वीन स्ट्रॉबेरी दुनिया की सबसे महंगी स्ट्रॉबेरी में से एक है. एक-एक स्ट्रॉबेरी की कीमत 7,000 रुपये तक हो सकती है, क्योंकि इन्हें बेहद परफेक्ट शेप और स्वाद के लिए चुना जाता है. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन