दुनिया के टॉप 5 स्मोकिंग वाले देश, एक में तो 46% लोग पीते हैं सिगरेट
Top Smoking Countries In The World: दुनिया भर में कड़े कानूनों के बावजूद कई देशों में स्मोकिंग की दर काफी अधिक है. आइए जानते हैं उन 5 देशों के बारे में जहां धूम्रपान की लत सबसे ज्यादा है.

Top Smoking Countries In The World: दुनियाभर में तंबाकू के खिलाफ कई कड़े कानून और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं. इसके बावजूद कई देशों में स्मोकिंग की दर काफी ज्यादा है क्योंकि वहां सिगरेट पीना एक सामाजिक परंपरा बन चुका है.
नाउरू में सबसे ज्यादा खपत
2 / 6प्रशांत महासागर का छोटा सा देश नाउरू स्मोकिंग के मामले में दुनिया में सबसे ऊपर है. यहां की करीब 46.7 प्रतिशत वयस्क आबादी सिगरेट पीती है जिसका मतलब है कि हर दूसरा व्यक्ति तंबाकू का शौकीन है.
म्यांमार की सामाजिक परंपरा
3 / 6म्यांमार इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर आता है जहां लगभग 42.3 प्रतिशत लोग धूम्रपान करते हैं. यहां तंबाकू का सेवन करना वहां की पुरानी सामाजिक और पारंपरिक आदतों का एक हिस्सा माना जाता है.
सर्बिया का यूरोपीय रिकॉर्ड
4 / 6यूरोप के सर्बिया में स्मोकिंग की दर बहुत अधिक है और यहां लगभग 39 प्रतिशत लोग सिगरेट पीते हैं. इस देश में सार्वजनिक जगहों पर भी धूम्रपान करना काफी आम बात मानी जाती है.
बुल्गारिया की बढ़ती चुनौती
5 / 6बुल्गारिया में करीब 38.8 प्रतिशत लोग धूम्रपान के आदी हैं जो इसे यूरोप के सबसे ज्यादा स्मोकिंग करने वाले देशों में शामिल करता है. यूरोपीय संघ की सख्ती के बाद भी यहां तंबाकू की खपत में कमी नही आ रही है.
इंडोनेशिया में सस्ती सिगरेट
6 / 6इंडोनेशिया में लगभग 38.7 प्रतिशत लोग धूम्रपान करते हैं और यहां सिगरेट बहुत ही कम कीमत पर आसानी से मिल जाती है. खासकर पुरुषों में बढ़ती स्मोकिंग की आदत यहां की सरकार के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य चुनौती बन गई है.



















