कैसे होगा US-ईरान युद्ध का अंत? चीन के प्रोफेसर ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, दो हो चुकी है सच

US Iran War Prediction: चीन के ‘नास्त्रेदमस’ कहे जाने वाले प्रोफेसर शुएकिन जियांग की भविष्यवाणी फिर चर्चा में है. ट्रंप की जीत और अमेरिका-ईरान तनाव बताने के बाद अब उन्होंने युद्ध के अंत को लेकर दावा किया.

Professor Xueqin Jiang US Iran War End Prediction
1 / 7

US Iran War Prediction: चीन के नास्त्रेदमस कहे जाने वाले प्रोफेसर शुएकिन जियांग की भविष्यवाणी इंटरनेट पर वायरल हो रही है. उन्होंने पहले ही डोनाल्ड ट्रंप की जीत और अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी कर दी थी, अब उन्होंने बताया है कि इस युद्ध का अंत कैसे होगा.

विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप की जीत

डोनाल्ड ट्रंप की जीत2 / 7

प्रोफेसर जियांग ने मई 2024 में ही डोनाल्ड ट्रंप की दोबारा जीत का दावा किया था. उनकी दूसरी भविष्यवाणी अमेरिका और ईरान के बीच सीधी जंग शुरू होने को लेकर थी जो अब सच साबित हो रही है.

विज्ञापन

तीसरी भविष्यवाणी

तीसरी भविष्यवाणी3 / 7

जियांग की तीसरी भविष्यवाणी दुनिया को चौंकाने वाली है क्योंकि इसमें अमेरिका की हार का दावा किया गया है. उनके मुताबिक युद्ध की शुरुआत में अमेरिका भारी पड़ेगा लेकिन अंत में उसे पीछे हटना होगा.

ईरान की भौगोलिक ताकत

ईरान की भौगोलिक ताकत4 / 7

ईरान की पहाड़ी बनावट और बड़ी जनसंख्या किसी भी बाहरी फौज के लिए कब्जा करना नामुमकिन बना देगी. जियांग का मानना है कि ईरान का मजबूत आंतरिक नेटवर्क लंबे समय तक टिकने की ताकत रखता है.

विज्ञापन

एथेंस का उदाहरण

एथेंस का उदाहरण5 / 7

जियांग ने इस युद्ध की तुलना प्राचीन इतिहास के सिसिलियन अभियान से की है जहां एथेंस को भारी तबाही झेलनी पड़ी थी. वे कहते हैं कि शक्तिशाली देशों के लिए लंबी दूरी के युद्ध हमेशा आत्मघाती साबित हुए हैं.

थकाने वाली रणनीति

थकाने वाली रणनीति 6 / 7

ईरान पिछले दो दशकों से इस महायुद्ध की तैयारी कर रहा है और वह वॉर ऑफ एट्रिशन की रणनीति अपनाएगा. इस दौरान वैश्विक ऊर्जा नेटवर्क और तेल सप्लाई पर भारी दबाव डालकर अमेरिका को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जाएगा.

विज्ञापन

ऐतिहासिक पैटर्न और गेम थ्योरी

ऐतिहासिक पैटर्न और गेम थ्योरी7 / 7

प्रोफेसर जियांग अपनी भविष्यवाणियां किसी जादू से नहीं बल्कि ऐतिहासिक पैटर्न और गेम थ्योरी के विश्लेषण से करते हैं. वे मानते हैं कि इतिहास खुद को दोहराता है और वर्तमान की रणनीतियां भविष्य का स्पष्ट संकेत देती हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन