IND vs WI: रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे तेज 10000 वनडे रन बनाने वाले ओपनर

IND vs WI: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 रन बनाते ही बतौर ओपनर 10000 वनडे रन पूरे कर इतिहास रच दिया है. इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है.

Rohit Sharma

रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर पूरे किए 10000 वनडे रन (PIC Credit - ANI)

IND vs WI, Rohit Sharma Creates History: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. वहीं, इस मैच में भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. भारतीय पारी की शुरुआत करने उतरे रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 रन बनाते ही इतिहास रच दिया. रोहित ने बतौर ओपनर 10000 वनडे रन पूरे कर लिए और इस मामले में उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया.

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड

हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने बतौर सलामी बल्लेबाज वनडे क्रिकेट में 10000 रन पूरे कर लिए हैं. उन्हें इस ऐतिहासिक उपलब्धि तक पहुंचने के लिए सिर्फ दो रन की जरूरत थी, जिसे उन्होंने मैच की तीसरी गेंद पर ही आसानी से हासिल कर लिया. रोहित ने बतौर ओपनर 10000 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर का 22 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रोहित ने यह कारनामा सिर्फ 202 पारियों में हासिल किया, जबकि सचिन को इसके लिए 214 पारियां खेलनी पड़ी थीं.

विज्ञापन

39 वर्षीय रोहित अब वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर 10000 रन बनाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और श्रीलंका के सनथ जयसूर्या यह कारनामा कर चुके हैं.

वनडे में बतौर ओपनर सबसे तेज 10,000 रन

रोहित शर्मा – 202 पारियां (2026)
सचिन तेंदुलकर – 214 पारियां (2004)
क्रिस गेल – 268 पारियां (2019)
सनथ जयसूर्या – 303 (2006)

विज्ञापन

दूसरे वनडे में ठोका था धमाकेदार शतक

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोल रहा है. रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में धमाकेदार शतक जड़ा था. गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में रोहित ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 75 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के लगाए थे. यह उनके करियर का 35वां वनडे शतक और कुल 52 इंटरनेशनल शतक था. इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में उन्होंने 35 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 32 रनों की पारी खेली थी.

विज्ञापन

रोहित ने 2011 में पहली बार की थी ओपनिंग

साल 2007 में वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाले रोहित शर्मा को बतौर सलामी बल्लेबाज खेलने का मौका काफी समय बाद मिला था. रोहित ने पहली बार जनवरी 2011 में साउथ अफ्रीका दौरे पर वनडे में पारी की शुरुआत की थी. रोहित ने उस दौरे पर तीन मैचों में ओपनिंग की, लेकिन वह बल्ले से कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सके. इसके बाद रोहित टीम में अंदर-बाहर होते रहे. जनवरी 2013 में टीम मैनेजमेंट ने उन्हें एक बार फिर बतौर ओपनर आजमाने का फैसला किया.

इसके बाद रोहित ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और वनडे क्रिकेट में खुद को दुनिया के सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में स्थापित किया. रोहित टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब वह भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट में खेलते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ