540 साल पहले लिखा गया दुनिया का पहला लव लेटर! जानिए किसने... किसको और किस भाषा में भेजा था प्रेम पत्र?

इंग्लैंड के एक ब्रिटिश अभिलेखागार (आर्काइव) में छिपे 540 साल पुराने लव लेटर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने स्कैन कर कई अहम राज उजागर किए. लेटर में सैकड़ों साल पहले शादी के अनुबंधों के बार में लिखा गया है, जहां दुल्हन ने दहेज की मांगो के बावजूद विवाह का आग्रह किया. इसे दुनिया का पहले लव लेटर भी कहा जा रहा है.

LOVE LETTER.jpg
1 / 6

इंग्लैंड के एक ब्रिटिश अभिलेखागार (आर्काइव) में छिपे 540 साल पुराने लव लेटर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने स्कैन कर कई अहम राज उजागर किए. लेटर में सैकड़ों साल पहले शादी के अनुबंधों के बार में लिखा गया है, जहां दुल्हन ने दहेज की मांगो के बावजूद विवाह का आग्रह किया. इसे दुनिया का पहले लव लेटर भी कहा जा रहा है. (Photo Credit: My Heritage)

विज्ञापन

कहां मिला था ये लव लेटर?

कहां मिला था ये लव लेटर?2 / 6

ब्रिटिश एस्टेट अभिलेखागार में मिली ये चिट्ठी 500 वर्षों से छिपी हुई थी. AI इमेजिंग और हैंडराइटिंग विश्लेषण से इसे डिकोड किया गया. जेरूसलम पोस्ट ने इसकी रिपोर्ट सबसे पहले प्रकाशित की.

विज्ञापन

किसने... किसको लिखा पत्र?

किसने... किसको लिखा पत्र?3 / 6

यह पत्र मार्गेरी ब्रूज ने अपने मंगेतर जॉन पास्टन को 1477 में लिखा था. मार्गेरी ब्रूज इंग्लैंड के टॉपक्रॉफ्ट की निवासी थीं. उन्होंने अपने प्रेमी जॉन पास्टन को शादी करने का आग्रह करते हुए ये लव लेटर लिखा. उनकी शादी दहेज विवाद में फंसी हुई थी.

कब लिखा गया लेटर?

कब लिखा गया लेटर?4 / 6

फरवरी 1477 का यह पत्र तब लिखा गया जब जॉन लंदन में विवाह अंतिम रूप देने गए थे. मार्गेरी के पिता ने 200 पाउंड दहेज का वचन दिया था, जिसे किस्तों में अदा करना था. हालांकि जॉन की मां की मांगें अलग थीं.

विज्ञापन

मार्गेरी ने जॉन से क्या कहा?

मार्गेरी ने जॉन से क्या कहा?5 / 6

मार्गेरी ने लिखा कि पिता कुछ वर्षों में पैसों का इंतजाम कर लेंगे, लेकिन इस चीज को शादी के आड़े न आने दें. इस लव लेटर में जॉन के लिए मार्गेरी के सच्चे प्यार को स्पष्ट महसूस किया जा सकता है.

किस भाषा में लिखा था पत्र?

किस भाषा में लिखा था पत्र?6 / 6

पत्र में एंग्लो-सैक्सन थॉर्न अक्षर, पुरानी संक्षिप्तियां और फीकी स्याही थी. आधुनिक पाठकों के लिए इसे पढ़ पाना कठिन था, लेकिन AI में झट से इसकी समरी निकाल दी. पुरातत्वविद् रॉब एडवर्ड्स ने कहा कि प्राचीन लोग आज के समान भाव रखते थे. दहेज प्रथा आज भी दुनिया के कई देशों में जारी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन