इस हफ्ते लॉन्च होंगे धांसू स्मार्टफोन, One Plus से लेकर Motorola तक ये फोन मचाएंगे धूम
Upcoming Smartphones Launching This Week: Vivo, OnePlus, Motorola और Lava अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं. इन डिवाइसेज में बेहतर परफॉर्मेंस, दमदार बैटरी और नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.

नए स्मार्टफोन लॉन्च की तैयारी
2 / 6Vivo, OnePlus, Motorola और Lava जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च कर सकते हैं. ये डिवाइस अलग-अलग यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं.
Vivo Y600 Pro
3 / 6Vivo Y600 Pro 27 अप्रैल को चीन में लॉन्च होगा. ये मिड-रेंज सेगमेंट में आ सकता है. इस फोन में स्टाइलिश डिजाइन, अच्छा कैमरा सेटअप और स्मूद परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है, जो डेली यूज के लिए बेहतर रहेगा.
OnePlus Ace 6 Ultra
4 / 6OnePlus Ace 6 Ultra एक गेमिंग फोन है जो 28 अप्रैल को चीन में लॉन्च होने जा रहा है. इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है. ये फोन हाई परफॉर्मेंस और फास्ट एक्सपीरियंस के लिए जाना जाएगा, जिसमें पावरफुल प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है.
Motorola Edge 70 Pro
5 / 6Motorola Edge 70 Pro भारत में लॉन्च हो गया है, ये 29 अप्रैल से बाजारों में बिकना शुरू होगा. ये इंडिया का पहला MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर वाला फोन मोटोरोला ऐज 70 प्रो है. 8GB RAM के साथ इसकी कीमत 38,999 रुपये और 12GB RAM के साथ इसकी कीमत 41,999 रुपये है.
Lava Bold N1 5G
6 / 6Lava Bold N1 5G बजट सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है. सितंबर में लॉन्च हुए लावा बोल्ड एन1 का नया 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट आ रहा है जिसकी कीमत 12,999 रुपये है. ये मोबाइल 1 मई से बिकेगा जो Unisoc T765 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 5G कनेक्टिविटी और जरूरी फीचर्स के साथ किफायती कीमत मिलने की उम्मीद है.



















