ताकत से ज्यादा दिमाग का इस्तेमाल करते हैं ये 5 रहस्यमयी सांप, इनके अंदर होता है सुपर पावर

Smartest Snakes in World: क्या आप जानते हैं कि धरती पर कुछ ऐसे जहरीले सांप भी हैं जो अपनी ताकत से ज्यादा दिमाग का इस्तेमाल करते हैं. आइये ऐसे ही 5 सबसे तेज सांपों के बारे में जानते हैं.

top 5 smartest snakes in the world (1)
1 / 6

दुनिया के सबसे खतरनाक सांप अपनी ताकत ही नहीं, बल्कि अनोखी सुपर पावर्स के लिए भी जाने जाते हैं. इनके चकमा देने वाले माइंड गेम्स और अजीबोगरीब ट्रिक्स आपको हैरान कर देंगी.

विज्ञापन

कैसे एक्टिंग करता है हॉगनोज?

कैसे एक्टिंग करता है हॉगनोज?2 / 6

हॉगनोज सांप खतरा महसूस होने पर मरने का ऐसा नाटक करता है कि बड़े से बड़ा शिकारी भी धोखा खा जाए. यह उल्टा लेटकर जीभ बाहर निकाल देता है और शरीर से ऐसी बदबू छोड़ता है जिससे दुश्मन इसे सड़ा हुआ समझकर छोड़ देता है.

विज्ञापन

क्या है स्कारलेट की चालाकी?

क्या है स्कारलेट की चालाकी?3 / 6

स्कारलेट किंग स्नेक के पास अपना कोई जहर नहीं होता लेकिन वह दिखने में बिल्कुल खतरनाक कोरल स्नेक जैसा लगता है. अपनी इसी बनावट की वजह से वह दुश्मनों के मन में खौफ पैदा कर देता है और बिना लड़े ही अपनी जान बचा लेता है.

दिल की धड़कन कैसे समझता है बोआ?

दिल की धड़कन कैसे समझता है बोआ?4 / 6

बोआ कंस्ट्रिक्टर सांप अपने शिकार को तब तक जकड़े रहता है जब तक वह उसके दिल की धड़कन महसूस करना बंद न कर दे. जैसे ही उसे पता चलता है कि शिकार की पल्स रुक गई है वह अपनी पकड़ ढीली कर देता है जिससे उसकी फालतू ताकत बर्बाद नहीं होती.

विज्ञापन

क्या है रैटल स्नेक का थर्मल कैमरा?

क्या है रैटल स्नेक का थर्मल कैमरा?5 / 6

रैटल स्नेक के पास चेहरे पर खास सेंसर होते हैं जो घने अंधेरे में भी किसी थर्मल कैमरे की तरह काम करते हैं. यह वातावरण में मामूली तापमान के बदलाव को भी भांप लेता है जिससे इसे रात के वक्त भी बिना देखे सटीक शिकार करने में मदद मिलती है.

जहर कैसे थूकता है कोबरा?

जहर कैसे थूकता है कोबरा?6 / 6

स्पिटिंग कोबरा अपने दांतों के छेदों से दुश्मन की आंखों में बिल्कुल सटीक निशाना लगाकर जहर स्प्रे करने में माहिर होता है. जहर आंखों में जाते ही दुश्मन अंधा हो जाता है और इसी बीच यह सांप बड़ी चालाकी से वहां से सुरक्षित भागने में कामयाब हो जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन