रात को 'मरकर' सुबह जिंदा हो जाता है ये अद्भुत पक्षी, बिजली से तेज धड़कता है दिल

आज हम आपको जिस पक्षी के बारे में बताने जा रहे हैं, वह छोटा जरूर है लेकिन उसकी क्षमताएं बेहद अद्भुत हैं. यह पक्षी है हमिंग बर्ड, दुनिया के सबसे छोटे पक्षियों में गिना जाता है. उसमें रात के वक्त 'मरकर' सुबह जिंदा उठ जाने की क्षमता होती है, यह पक्षी अपनी तेज उड़ान, ऊंचे मेटाबॉलिज्म और अनोखी जीवनशैली के लिए जाना जाता है. जानें इस परिंदे में और कौन-कौन सी खास बातें हैं...

unique humming bird
1 / 5

आज हम जिस पक्षी की बात कर रहे हैं, जो दुनिया का छोटा लेकिन खास पक्षी है। इसकी बड़ी खासियत यह है कि रात के वक्त 'मरकर' सुबह जिंदा हो जाने वाला पक्षी गिना जाता है। हमिंगबर्ड का मेटाबॉलिक रेट किसी भी दूसरे गर्म खून वाले जीव यानी इंडोथर्मिक एनिमल की तुलना में बेहद अधिक होता है. यही कारण है कि रात में या भोजन की कमी होने पर यह टॉरपर में चला जाता है, जिसमें इसकी मेटाबॉलिक रेट सामान्य से लगभग 1/10 से 1/15 तक कम हो सकती है. इससे यह अपनी ऊर्जा बचाकर अगली सुबह फिर से 'जिंदा' हो पाता है. यह इसकी मांसपेशियों को ऊर्जा देता है, जिससे यह हवा में एक ही जगह मंडराने और यहां तक कि पीछे की ओर उड़ने में सक्षम होता है, जो पक्षियों में बहुत ही दुर्लभ क्षमता है.

विज्ञापन

दिल प्रति घंटे 75,600 बार धड़क सकता है

दिल प्रति घंटे 75,600 बार धड़क सकता है2 / 5

सुबह हमिंगबर्ड की दिल की धड़कन तेजी से बढ़ जाती है. आराम की स्थिति में इसका दिल प्रति मिनट लगभग 250 से 500 बार धड़क सकता है, जबकि उड़ान के दौरान यह करीब 1,200 बार प्रति मिनट तक पहुंच सकता है यानी इसका दिल प्रति घंटे 75,600 बार धड़क सकता है.

विज्ञापन

शुगर को एनर्जी में तेजी से कर लेता है कन्वर्ट

शुगर को एनर्जी में तेजी से कर लेता है कन्वर्ट3 / 5

हमिंगबर्ड का पाचन तंत्र भी बहुत तेज होता है. यह फूलों के रस यानी नेक्टर से मिलने वाली शुगर को कुछ ही मिनटों में ऊर्जा में बदल सकता है. इसी कारण इसे दिनभर बार-बार भोजन करना पड़ता है और यह हर 10 से 15 मिनट में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में भोजन लेता रहता है.

लंबे प्रवास के लिए हमिंग बर्ड की यह प्रजाति

लंबे प्रवास के लिए हमिंग बर्ड की यह प्रजाति4 / 5

रूफस हमिंगबर्ड अपने लंबे प्रवास के लिए जाना जाता है. यह पक्षी अलास्का से मेक्सिको तक, हर साल लगभग 6,000 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करता है. इतनी लंबी दूरी तय करने के बावजूद इसका छोटा सा शरीर ऊर्जा संतुलन बनाए रखता है.

विज्ञापन

पीछे की ओर भी उड़ने में सक्षम है हमिंग बर्ड

पीछे की ओर भी उड़ने में सक्षम है हमिंग बर्ड5 / 5

हमिंगबर्ड के बारे में एक खास बात यह भी है कि यह न केवल आगे बल्कि पीछे की ओर भी उड़ सकता है. इसके पंखों की संरचना और तेज गति इसे हवा में स्थिर रहने और किसी भी दिशा में उड़ने की क्षमता देती है. यही वजह है कि यह छोटा सा पक्षी प्रकृति के सबसे अद्भुत जीवों में गिना जाता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन