Roman Reigns ने तोड़ा फैंस का दिल! WWE के इस शो से दूरी बनाकर मचाई सनसनी

WWE रेसलमेनिया 42 के बाद से रोमन रेंस लगातार कंपनी में काम कर रहे हैं. रेड ब्रांड के सभी एपिसोड में आकर उन्होंने फैंस का मनोरंजन किया. हालांकि, अब उन्हें लेकर एक बुरी खबर दर्शकों के लिए आ रही है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
रोमन रेंस को लेकर बड़ी खबर

Roman Reigns: अप्रैल 2026 में हुए WWE रेसलमेनिया 42 बहुत ही शानदार रहा. वहां पर रोमन रेंस ने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. इसके बाद से रोमन लगातार टीवी पर बने हुए हैं. वीकली एपिसोड में वो आए. बैकलैश और क्लैश इन इटली में उन्होंने जेकब फाटू को हराकर टाइटल रिटेन किया. फाटू अब उनकी ब्लडलाइन में शामिल हो गए हैं. खैर अब रोमन के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

Raw में नहीं आएंगे रोमन रेंस

Raw में नहीं आएंगे रोमन रेंस2 / 6

रेसलमेनिया 42 के बाद से Raw के हर एपिसोड में रोमन रेंस आए हैं. उनकी वजह से कंपनी को फायदा भी हुआ है. यूरोप दौरे को भी सफलता मिली है. इस हफ्ते रेड ब्रांड का शो पेरिस, फ्रांस में होने वाला है. वहां पर रेंस नहीं आएंगे क्योंकि उन्हें एडवर्टाइज नहीं किया गया है. ये कहीं ना कहीं फैंस के लिए बुरी खबर है.

विज्ञापन

कब होगी रोमन रेंस की एंट्री?

कब होगी रोमन रेंस की एंट्री?3 / 6

रोमन रेंस को 15 जून को होने वाले Raw के एपिसोड के लिए एडवर्टाइज किया गया है. ये शो मैरीलैंड के बाल्टीमोर में स्थित सीएफजी बैंक एरीना में होगा. रोमन वहां पर आएंगे तो कोई ना कोई बवाल जरूर होगा. कंपनी ने उनकी बुकिंग तगड़े अंदाज में की होगी.

प्लान में हो सकता है बदलाव

प्लान में हो सकता है बदलाव4 / 6

रोमन रेंस को इस हफ्ते रेड ब्रांड के लिए एडवर्टाइज नहीं किया गया है. हालांकि, प्लान में कभी भी बदलाव हो सकता है. रोमन के पास वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप हैं. नाइट ऑफ चैंपियंस का आयोजन 27 जून को सऊदी अरब में होगा. इस लिहाज से देखा जाए तो अंतिम समय में कुछ भी हो सकता है.

विज्ञापन

रोमन रेंस को किया गया एक्नॉलेज

रोमन रेंस को किया गया एक्नॉलेज5 / 6

हाल ही में हुए क्लैश इन इटली में रोमन रेंस ने जेकब फाटू को हराकर टाइटल रिटेन किया. मैच में शर्थ थी कि अगर फाटू हार जाएंगे तो वो फिर रेंस को एक्नॉलेज करेंगे. Raw के पिछले हफ्ते के एपिसोड में फाटू ने रेंस को अपना ट्राइबल चीफ मानते हुए उन्हें एक्नॉलेज किया.

Night of Champions में किसके साथ होगा मुकाबला?

Night of Champions में किसके साथ होगा मुकाबला?6 / 6

Night of Champions में रोमन रेंस जरूर कम्पीट करेंगे. सऊदी अरब में हमेशा बड़े स्टार्स का जलवा देखने को मिलता है. कहा जा रहा है कि वहां पर उनका और जेकब  फाटू का मुकाबला सोलो सिकोआ और टाला टोंगा के साथ हो सकता है. आने वाले हफ्तों में चीजें पूरी तरह क्लियर हो जाएंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन