बिजली से चल रही भारत की 99.% ट्रेनें, फिर भी डीजल इंजन को रेलवे क्यों नहीं कह सकता टाटा बाय-बाय?

भारतीय रेलवे में बिजली के रूटों की रफ्तार पिछले एक दशक में तेजी से बढ़ी है. 2009-10 में सिर्फ 18,927 RKM रेल नेटवर्क इलेक्ट्रिफाइड था. जबकि मार्च 2014 तक यह आंकड़ा 21,614 RKM तक पहुंच गया.

TRAIN.jpg

भारतीय रेलवे में बिजली के रूटों की रफ्तार पिछले एक दशक में तेजी से बढ़ी है. (Photo: AI)

भारत में रेलवे का इतिहास लगभग 173 साल पुराना है. इस दौरान हिंदुस्तान भाप और डीजल इंजन से लेकर हाईड्रोजन इंजन वाली ट्रेनों का गवाह बन चुका है. आपको जानकर हैरानी होगी कि भारतीय रेलवे की 99.6 प्रतिशत ट्रेनें आज बिजली पर दौड़ रही है, लेकिन तकनीक बदलने के बाद भी इंडियन रेलवे डीजल इंजन को पूरी तरह बंद नहीं सकता. मार्च 2026 तक 70,142 रूट किलोमीटर (RKM) में से करीब 69,873 RKM पर बिजली पहुंच चुकी थी. लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर रेलवे डीजल इंजन को पूरी तरह टाटा बाय-बाय करने की स्थिति में क्यों नहीं है.

विज्ञापन

12 साल में तीन गुना से ज्यादा बढ़े बिजली रूट

गौरतलब है कि भारतीय रेलवे में बिजली के रूटों की रफ्तार पिछले एक दशक में तेजी से बढ़ी है. 2009-10 में सिर्फ 18,927 RKM रेल नेटवर्क इलेक्ट्रिफाइड था. जबकि मार्च 2014 तक यह आंकड़ा 21,614 RKM तक पहुंच गया. इसके बाद 2026 तक यह नंबर 69,873 RKM पर पहुंच गया. रेलवे के मुताबिक, 2004-14 के दौरान रोजाना औसतन करीब 1.42 किलोमीटर ट्रैक का इलेक्ट्रिफाइड होता था. 2019-25 के बीच यह रफ्तार बढ़कर 15 किलोमीटर प्रतिदिन से अधिक हो गई.

विज्ञापन

डीजल की खपत में आई बड़ी गिरावट

रेल मंत्रालय के अनुसार, 2024-25 में इलेक्ट्रिफाइड रूटों की वजह से करीब 180 करोड़ लीटर डीजल की बचत हुई. इससे कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करने के साथ विदेशी मुद्रा की भी बचत हुई. रेल मंत्रालय के मुताबिक इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन, डीजल की तुलना में करीब 70 प्रतिशत अधिक किफायती है और इलेक्ट्रिफाइड से करीब 6,000 करोड़ रुपये की बचत हुई.

विज्ञापन

फिर डीजल इंजन की जरूरत क्यों?

99.6 प्रतिशत रूटों पर बिजली की ट्रेनें दौड़ने के बावजूद डीजल इंजन की जरूरत को नकारा नहीं जा सकता. इलेक्ट्रिक इंजन की सबसे बड़ी निर्भरता बिजली आपूर्ति और ओवरहेड इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट (OHE) पर होती है. बिजली ग्रिड में खराबी, प्राकृतिक आपदा या ओवरहेड तारों को नुकसान पहुंचने की स्थिति में ट्रेन संचालन प्रभावित हो सकता है. इसीलिए रेलवे डीजल इंजनों को आपात स्थिति में बैकअप के तौर पर रखता है. रेलवे मंत्रालय ने संसद को बताया है कि डीजल इंजन संकट प्रबंधन योजना का अहम हिस्सा हैं. इनका इस्तेमाल शंटिंग, रेलवे यार्ड, साइडिंग और रणनीतिक जरूरतों में भी होता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ