WWE SummerSlam 2026 से पहले Roman Reigns ने संन्यास पर फोड़ा बड़ा बम, फैंस के लिए आई बुरी खबर
WWE में मौजूदा समय में रोमन रेंस जबरदस्त काम कर रहे हैं. उनकी वजह से कंपनी का तगड़ा बिजनेस हो रहा है. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि रेंस रिटायरमेंट कब लेंगे. ट्राइबल चीफ ने खुद अपने संन्यास को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

Roman Reigns: 2012 से WWE मेन रोस्टर में रोमन रेंस काम कर रहे हैं. 2020 से पहले बतौर फेस उन्हें काफी पुश दिया गया लेकिन सफलता नहीं मिली. अगस्त 2020 में उन्होंने हील टर्न लिया और इसके बाद उनकी किस्मत चमक गई. रेंस 1316 दिन तक चैंपियन रहे. आज रेसलिंग वर्ल्ड में उनका नाम गूंजता है. खैर रेंस 41 साल के हो चुके हैं. वो हॉलीवुड में भी काम करते हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो उनका रेसलिंग करियर ज्यादा नहीं चलने वाला है. अपने रिटायरमेंट को लेकर रेंस ने खुद इस बार बड़ा बयान दिया है. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस ने दिया बड़ा बयान
2 / 6Fanatics Fest में इस हफ्ते रोमन रेंस ने अपने रिटायरमेंट को लेकर बात की. रेंस ने कहा ये सब अन्य प्रोजेक्ट्स के ऊपर निर्भर करता है. रेंस ने बताया कि वो कुछ और साल तक टॉप लेवल पर कम्पीट करने की पूरी क्षमता रखते हैं. रेंस ने ये भी कहा कि वो अभी अपने करियर के सबसे अच्छे दौर में हैं. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस ने क्या कहा?
3 / 6रोमन रेंस ने कहा, "मैं कुछ और साल तक काम कर सकता हूं. ये इस बात पर निर्भर करेगा कि मेरा शेड्यूल कैसा रहेगा. अंडरटेकर के शेड्यूल अभी अच्छा है लेकिन उन्होंने वहां पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की. ये इस बात पर भी निर्भर करेगा कि बाहर के प्रोजेक्ट्स कैसे होंगे. अगले दो-तीन साल तक मैं टॉप लेवल पर परफॉर्म कर सकता हूं. इसके बाद ही मैं रिटायरमेंट के बारे में सोचूंगा”.
रोमन रेंस का होगा बड़ा मैच
4 / 6रोमन रेंस की राइवलरी इस समय सैथ रॉलिंस के साथ चल रही है. समरस्लैम 2026 में इन दोनों के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला है. दोनों एक-दूसरे पर भी तगड़ा हमला भी कर चुके हैं. रॉलिंस ने दावा किया है कि वो रेंस को हराकर टाइटल अपने पास वापस लाएंगे. (Photo: WWE.com)
रेंस ने कब जीता था टाइटल?
5 / 6रोमन रेंस के लिए ये साल अभी तक शानदार रहा है. उन्होंने शुरुआत में सऊदी अरब में हुए रॉयल रंबल मैच में जीत हासिल की. इसके बाद रेसलमेनिया 42 में उन्होंने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की. रेंस का टाइटल रन अभी तक शानदार रहा है. (Photo: WWE.com)
क्या सैथ रॉलिंस बनेंगे चैंपियन?
6 / 6पिछले साल सैथ रॉलिंस को कंपनी ने तगड़ा पुश दिया था. हालांकि, इंजरी ने सब बिगाड़ दिया. अक्टूबर में उन्हें चोट के कारण वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप छोड़नी पड़ी थी. अब रॉलिंस ने हुंकार भर दी है. वो टाइटल वापस हासिल करना चाहते हैं. हो सकता है कि इस बार वो रेंस को हराकर टाइटल अपने नाम कर लें. (Photo: WWE.com)



















