371 दिन बाद WWE के फेमस स्टार की होगी 'घर वापसी', खूंखार रेसलर के खिलाफ होगी भयानक टक्कर

WWE Raw का आने वाला एपिसोड बहुत ही तगड़ा होने वाला है. वहां पर फैंस को बड़ी चीजें देखने को मिलेंगी. सबसे बड़ी बात है कि एक स्टार लंबे समय बाद इन-रिंग एक्शन में वापसी होगी. उनका मैच बुक किया गया है. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE Raw: WWE में इस समय नाइट ऑफ चैंपियंस प्रीमियम लाइव इवेंट की तैयारी चल रही है. कुछ कहानियों को शानदार अंदाज में आगे बढ़ाया जा रहा है. इसको ध्यान में रखते हुए इस हफ्ते Raw का एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. कंपनी ने कुछ मैचों का ऐलान पहले ही कर दिया है. इसके अलावा रोमन रेंस भी वापसी करने वाले हैं. खैर इस बीच एक फेमस स्टार लंबे समय बाद Raw में मैच लड़ने वाला है. उनका बड़ा मैच बुक किया गया है. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

चैड गेबल का दिखेगा जलवा

चैड गेबल का दिखेगा जलवा2 / 6

चैड गेबल ने हाल ही में अपने असली कैरेक्टर में वापसी की है. इससे पहले वो मास्क पहनकर एल ग्रांडे अमेरिकानो नाम से काम कर रहे थे. उन्होंने AAA प्रमोशन में जबरदस्त काम किया. अब उनकी Raw में वापसी हो गई है. कंपनी ने उनका तगड़ा मैच भी इस हफ्ते बुक किया है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

चैड गेबल का होगा बड़ा मैच

चैड गेबल का होगा बड़ा मैच3 / 6

चैड गेबल का मैच Raw के एपिसोड में रुसेव के साथ होगा. दोनों के बीच बढ़िया टक्कर होने की उम्मीद है. गेबल पिछले कुछ सालों से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. हाल ही में वो खूब चर्चा में भी रहे हैं. AAA में हुए मास्क vs मास्क मैच के बाद से तो वो छा गए हैं. (Photo: WWE.com)

लंबे समय बाद लड़ेंगे मैच

लंबे समय बाद लड़ेंगे मैच4 / 6

अंतिम बार चैड गेबल ने Raw में अपने ऑरिजिनल नाम से 9 जून 2025 को मैच लड़ा था. इसके बाद से उन्होंने अपने कैरेक्टर में बदलाव कर दिया था. अब 371 दिन बाद वो Raw में मैच लड़ने वाले हैं. पिछले कुछ सालों में उन्होंने रेड ब्रांड में चैड गेबल नाम से खूब तगड़े मैच लड़े हैं. कहा जाए तो इस बार उनकी घर वापसी होने वाली है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

पिछले हफ्ते हुआ था हंगामा

पिछले हफ्ते हुआ था हंगामा5 / 6

पिछले हफ्ते Raw में खूब बवाल मचा था. पेंटा ने रे मिस्टीरियो को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप रिटेन की थी. इसके बाद दोनों के ऊपर ईथन पेज और रुसेव ने हमला किया. ड्रेगन ली भी आए, लेकिन वो कुछ नहीं कर पाए. चैड गेबल ने आकर हील स्टार्स का बुरा हाल किया. (Photo: WWE.com)

चैड गेबल को मिल सकता है पुश

चैड गेबल को मिल सकता है पुश6 / 6

चैड गेबल ने खुद को साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. उन्होंने Raw में हमेशा ही बढ़िया प्रदर्शन किया है. इस बार तो वो काफी मजबूती के साथ आए. सभी उन्हें पुश देने की मांग कर रहे हैं. दिग्गजों ने भी उनकी प्रशंसा की है. ट्रिपल एच उन्हें अब तगड़ा पुश दे सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन