गुलाब की पंखुड़ियों से बनाया जा सकता है फेस पैक, इस तरह चेहरे पर आ जाएगा गुलाबी निखार

Rose Face pack: गुलाब से कोमल और निखरी त्वचा पाने के लिए यहां बताए फेस पैक्स लगाकर देखे जा सकते हैं. गुलाब को पीसकर बनाए गए ये फेस पैक्स स्किन को निखार देते हैं और त्वचा खूबसूरत नजर आती है.

Rose Face Pack

इस तरह बनाएं गुलाब का फेस पैक. AI Generated Image

विज्ञापन

Homemade Face Pack: चेहरे पर प्राकृतिक निखार और गुलाब सी खिलती त्वचा चाहते हैं तो गुलाब का फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं. गुलाब के फूल ना सिर्फ देखने में खूबसूरत होते हैं बल्कि यह त्वचा को भी फायदा देते हैं. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं और हाइड्रेटिंग गुणों से भरपूर होते हैं जिस चलते गुलाब की पंखुड़ियों (Rose Petals) और इसके अर्क को स्किन केयर में भी इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में अगर आप भी ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह गुलाब के फूलों से फेस पैक बनाकर लगाया जा सकता है. ये सिंपल फेस पैक्स स्किन को बेदाग निखार देते हैं.

यह भी पढ़ें – प्याज के छिलकों में छिपा है ये ब्यूटी सीक्रेट, बालों को घना-मुलायम बनाने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

विज्ञापन

गुलाब की पंखुड़ियों से कैसे बनाएं फेस पैक | Rose Face Packs For Glowing Skin

गुलाब और दही का फेस पैक

एक चम्मच गुलाब का पिसा हुआ पेस्ट या फिर सूखा हुआ पाउडर ले लें. इसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच ही दही मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें, इस मुलायम दिखने वाले पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 10 से 15 मिनट लगाकर रख दें. इस फेस पैक को धोकर हटाने पर स्किन पर तादगी महसूस होने लगेगी. हफ्ते में एक बार आप इस फेस पैक को बनाकर लगा सकते हैं.

गुलाब और संतरे के छिलके का फेस पैक

विज्ञापन

गुलाब की पंखुड़ियों और संतेर के छिलकों को सुखाकर पीस लें. अब एक चम्मच गुलाब का पाउडर और एक चम्मच संतरे के छिलकों का पाउडर कटोरी में डालें और इसमें 2 चम्मच शहद मिला लें. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. यह पेस्ट स्किन की टैनिंग को दूर करता है और स्किन को ग्लोइंग बनाता है.

गुलाब और दूध का पेस्ट

विज्ञापन

दूध में गुलाब का पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाया जा सकता है. स्किन की क्लेंजिंग के लिए इस पेस्ट को चेहरे पर लगाया जा सकता है. यह पेस्ट फेस पैक की तरह तो लगाया ही जा सकता है, आप चाहे तो इसे चेहरे पर क्लेंजर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं. उंगलियों में लेकर इसे पूरे चेहरे पर लगाएं और हथेली से मलते हुए पानी से धोकर हटा लें. इससे तुरंत चेहरा पहले से ज्यादा क्लीन दिखता है और डेड स्किन सेल्स हटती हैं.

गुलाब और एलोवेरा का फेस पैक

विज्ञापन

गुलाब की पंखुड़ियों और एलोवेरा को मिलाकर फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं. शहद और एलोवेरा को बराबर मात्रा में लेकर एक चम्मच गुलाब के पाउडर में मिला लें. जब पेस्ट फेस पैक की कंसिस्टेंसी का हो जाए तो इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट रखें और फिर धोकर हटा लें. रूखी-सूखी त्वचा को हाइड्रेट करने में इस पैक का असर दिखता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ