एक शर्मनाक हार ने Brock Lesnar की तहस-नहस की जिंदगी! अपमान का बदला लेने WWE रिंग में आए वापस

WWE Raw में पिछले हफ्ते ब्रॉक लैसनर ने वापस आकर सभी को चौंका दिया. उन्होंने रेसलमेनिया 42 में रिटायरमेंट ले लिया था. लैसनर ने वापसी के बाद कोई बयान नहीं दिया था. अब उनकी प्रतिक्रिया सामने आ गई है. जानिए उन्होंने क्या कहा?

WWE
1 / 6
ब्रॉक लैसनर का खुलासा

Brock Lesnar Return: पिछले महीने WWE रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर ने रिटायरमेंट ले लिया था. इसके बाद से वो लगातार चर्चा में चल रहे थे. कई लोगों का कहना था कि वो दोबारा वापसी जरूर करेंगे. लैसनर बहुत बड़े स्टार हैं. पिछले हफ्ते लैसनर ने Raw में वापस आकर फैंस को सदमे में डाल दिया. एक बार भी वो लाइमलाइट में आ गए. लैसनर ने वापस आने के बाद कोई बयान नहीं दिया था. अब द बीस्ट ने बता दिया कि उन्होंने क्यों रिटायरमेंट से वापसी की है.

विज्ञापन

रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर को मिली हार

रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर को मिली हार2 / 6

ब्रॉक लैसनर का रेसलमेनिया 42 में ओबा फेमी के साथ मुकाबला हुआ था. फेमी ने लैसनर को पांच मिनट के अंदर हराकर सभी को चौंका दिया था. फेमी का पूरे मुकाबले में दबदबा देखने को मिला था. कंपनी ने युवा फेमी को तगड़ा पुश देकर उन्हें आगे बढ़ाया.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर ने लिया रिटायरमेंट

ब्रॉक लैसनर ने लिया रिटायरमेंट3 / 6

हार के बाद ब्रॉक लैसनर ने अपने जूते और दस्ताने उतारकर रिंग के बीच में रख दिए थे. इसके बाद उन्होंने पॉल हेमन को गले लगाया. दोनों काफी भावुक हो गए थे. लैसनर ने फैंस का अभिवादन भी किया. इसके जरिए लैसनर ने बता दिया कि वो रिटायर हो रहे हैं.

WWE Raw में की वापसी

WWE Raw में की वापसी4 / 6

पिछले हफ्ते ओबा फेमी अपने ओपन चैलेंज के लिए बाहर आए. रिंग में पीछे से अचानक ब्रॉक लैसनर ने आकर उन्हें चार एफ-5 लगा दिए. इस दौरान लैसनर की जींस भी फट गई थी. लैसनर की वापसी देखकर फैंस खुश हो गए थे. वहीं फेमी की हालत खराब हो गई थी.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर ने क्यों की वापसी?

ब्रॉक लैसनर ने क्यों की वापसी?5 / 6

Raw के लेटेस्ट एपिसोड में ब्रॉक लैसनर ने वीडियो पैकेज के जरिए अपनी बात रखी. लैसनर ने कहा कि रेसलमेनिया 42 में उन्हें शर्मनाक हार मिली. लैसनर ने बताया कि ये चीज उन्हें बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी. लैसनर ने साफ किया कि फेमी को जीत की कीमत कल्पना से ज्यादा चुकानी पड़ेगी. लैसनर ने बताया कि उन्होंने फेमी से बदला लेने के लिए रिटायरमेंट से वापसी की.

ब्रॉक लैसनर ने दी धमकी

ब्रॉक लैसनर ने दी धमकी6 / 6

ब्रॉक लैसनर ने कहा कि वो Clash in Italy में ओबा फेमी से बदला लेंगे. लैसनर ने साफ किया कि फेमी को रिटायर हो चुके रेसलर से करारी हार का सामना करना पड़ेगा. लैसनर ने दावा किया कि वो फेमी के ऊपर अब राज करेंगे. देखना होगा कि फेमी के ऊपर लैसनर जीत हासिल कर पाएंगे या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन