516 दिन तक चैंपियन रहने वाले दिग्गज ने WWE को कहा ‘अलविदा’, फैंस के बीच छाई मायूसी!

WWE Raw के एपिसोड में इस हफ्ते मजेदार मैच और सैगमेंट्स देखने को मिले. वहां पर एक फेमस स्टार ने कंपनी को अलविदा कह दिया है. इस बात की चर्चा कुछ दिनों से लगातार हो रही थी.

WWE
1 / 6
WWE Raw में हुआ खास सैगमेंट

हाल ही में हुए WWE बैकलैश प्रीमियम लाइव इवेंट में ओस्का को हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद उनका फेस टर्न देखने को मिला. उन्होंने अपने दुश्मन को गले लगाया. साथ ही साथ फैंस का अभिवादन किया. ओस्का ने पूरी तरह संकेत दिए कि वो WWE को छोड़ रही हैं. रेसलिंग वर्ल्ड में इस बात पर खूब चर्चा हुई. खैर अब Raw के एपिसोड में उन्होंने ऑफिशियल कर दिया कि वो कंपनी छोड़कर जा रही हैं. आइए आपको बताते हैं कि ओस्का ने क्या किया.

विज्ञापन

WWE बैकलैश में हार

WWE बैकलैश में हार2 / 6

WWE बैकलैश 2026 में ओस्का का मुकाबला इयो स्काई से हुआ. दोनों की राइवलरी लंबे समय से चल रही थीं. दोनों ने पहले साथ में खूब काम किया. ओस्का और स्काई के बीच बढ़िया मैच हुआ. अंत में इयो ने शानदार जीत दर्ज की. मैच के बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया.

विज्ञापन

WWE Raw में हुआ खास सैगमेंट

WWE Raw में हुआ खास सैगमेंट3 / 6

Raw में बैकस्टेज इयो स्काई और ओस्का की बातचीत हुई. दोनों एक-दूसरे के गले लगे. ओस्का ने कहा कि वो अपने जगह लेने के लिए किसी की तलाश कर रही थीं. ओस्का ने बताया कि स्काई ने उनकी जगह ली है. ओस्का ने साफ कर दिया कि अब आगे का बिजनेस स्काई देखेंगी.

ओस्का ने स्काई को दिया सम्मान

ओस्का ने स्काई को दिया सम्मान4 / 6

ओस्का ने कहा कि उन्हें इयो स्काई के ऊपर गर्व है. उन्होंने स्काई को अपना उत्तराधिकारी बनाया. दोनों काफी भावुक हो गए थे. स्काई ने कहा कि वो हमेशा फैमिली रहेंगे, भले ही उनके बीच झगड़े हों. स्काई ने इसके बाद ओस्का को गुडबाय कहा. ओस्का ने उन्हें गले लगाया और वहां से चली गईं.

विज्ञापन

ओस्का का करियर रहा जबरदस्त

ओस्का का करियर रहा जबरदस्त5 / 6

ओस्का ने 2015 में WWE के साथ डील साइन की थी. इसके बाद उन्होंने NXT में परफॉर्म किया. वो 510 दिन तक चैंपियन रही. मेन रोस्टर में भी ओस्का को पुश दिया गया. उन्होंने वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की. उनकी लगातार 149 मैचों की विनिंग स्ट्रीक भी रही थी.

कायरी सेन को किया गया रिलीज

कायरी सेन को किया गया रिलीज6 / 6

ओस्का की टैग टीम पार्टनर कायरी सेन थीं. दोनों काबुकी वॉरियर्स ग्रुप में शानदार काम कर रहे थे. इन्हें कंपनी ने पुश भी दिया. पिछले महीने रेसलमेनिया 42 के बाद अचानक WWE ने कायरी को रिलीज कर दिया. हो सकता है कि इस वजह से ही अब ओस्का ने बड़ा कदम उठाया होगा. खैर ओस्का के इस कदम से उनके फैंस जरूर मायूस हुए होंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन