Triple H की घनघोर बेइज्जती, पूर्व AEW स्टार्स का धमाकेदार डेब्यू, जानिए WWE SmackDown में इस हफ्ते क्या हुआ?

WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड का सफल समापन हो गया है. फैंस को बड़े मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले. आइए आपको तस्वीरों के जरिए बताते हैं कि ब्लू ब्रांड के शो में क्या-क्या हुआ.

WWE
1 / 10
WWE स्मैकडाउन रिजल्ट्स

WWE में इस समय WrestleMania 42 की धूम मची हुई है. अगले हफ्ते फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. इसे लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. वीकली एपिसोड भी शानदार हो रहे हैं. रोड टू रेसलमेनिया के तहत SmackDown के इस हफ्ते का शो जबरदस्त रहा. कंपनी ने इसे धमाकेदार बनाने के लिए पहले से ही कुछ ऐलान कर दिए थे. टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से खूब वाहवाही लूटी. वुमेंस डिवीजन ने भी कमाल का काम किया. आइए आपको बताते हैं कि ब्लू ब्रांड में इस बार कौन-कौन से मैच और सैगमेंट्स हुए.

विज्ञापन

रिया रिप्ली का सैगमेंट

रिया रिप्ली का सैगमेंट2 / 10

रिया रिप्ली ने जेड कार्गिल को रेसलमेनिया 42 के लिए चुनौती दी. उन्होंने कहा कि वो उनकी हालत खराब करेंगी. इयो स्काई ने एंट्री की. स्काई ने कहा कि वो आज ब्लू ब्रांड के शो में कार्गिल का सामना करना चाहती हैं. निक एल्डिस ने आकर दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान किया.

विज्ञापन

एलेक्सा ब्लिस का मैच

एलेक्सा ब्लिस का मैच3 / 10

शो में एलेक्सा ब्लिस का मुकाबला बेली के साथ हुआ. इस मैच में शार्लेट फ्लेयर और लायरा वैल्किरिया ने भी दखलअंदाजी की. इसका पूरा फायदा ब्लिस ने उठाया. उन्होंने बेली के ऊपर रोलअप के जरिए जीत हासिल की. जीत के बाद वो काफी खुश नज़र आईं.

रॉयस कीज का मैच

रॉयस कीज का मैच4 / 10

पूर्व AEW स्टार रॉयस कीज का ब्लू ब्रांड में डेब्यू देखने को मिला. उनका मुकाबला बर्टो के साथ हुआ. कीज ने उन्हें आसानी से हराकर अपना दबदबा कायम किया. रॉयल रंबल 2026 के बाद से पहली बार इन-रिंग एक्शन में कीज नज़र आए. उन्हें देखकर फैंस भी खुश हो गए थे.

विज्ञापन

पैट मैकफी का सैगमेंट

पैट मैकफी का सैगमेंट5 / 10

पैट मैकफी ने आकर दुश्मनों का मजाक बनाया. कोडी रोड्स भी आए और उन्होंने मैकफी को वहां से जाने के लिए कहा. कुछ देर बाद कोडी वहां से जाने लगे. मैकफी ने ट्रिपल एच का नाम लेकर कोडी का मजाक बनाया. मैकफी ने द गेम पर भी निशाना साधा. बाद में रैंडी ऑर्टन और मैकफी ने मिलकर कोडी और जेली रोल के ऊपर खतरनाक हमला किया.

जेकब फाटू का मैच

जेकब फाटू का मैच6 / 10

जेकब फाटू ने एक शानदार मैच में टामा टोंगा को हराया. मैच के बाद ड्रू मैकइंटायर ने फाटू के ऊपर जानलेवा हमला किया. मैकइंटायर ने फाटू को हथकड़ी भी लगाई. इसके बाद वो कुछ नहीं कर पाए. मैकइंटायर ने क्लेमोर से फाटू को धराशाई किया. WWE ऑफिशियल्स ने आकर बड़ी मुश्किल से मैकइंटायर को रोका.

विज्ञापन

सैमी ज़ेन का सैगमेंट

सैमी ज़ेन का सैगमेंट7 / 10

सैमी ज़ेन को इस बार फैंस ने बू किया. उन्होंने कहा कि वो रेसलमेनिया में अपनी यूएस चैंपियनशिप को रिटेन करेंगे. ट्रिक विलियम्स ने एंट्री की. उन्होंने सैमी का जमकर मजाक उड़ाया. फैंस ने इस दौरान ट्रिक का समर्थन किया. सैगमेंट में विलियम्स का दबदबा देखने को मिला.

मैट कार्डोना का मैच

मैट कार्डोना का मैच8 / 10

मैट कार्डोना का मुकाबला ट्रिक विलियम्स के साथ हुआ. इस मैच में सैमी जे़न और लिल यॉटी ने दखलअंदाजी की. सैमी ने लिल यॉटी को हैलुवा किक से धराशाई किया. खैर इस मुकाबले को विलियम्स ने अपने नाम किया. कार्डोना का एक बार फिर खराब प्रदर्शन ब्लू ब्रांड में जारी रहा.

विज्ञापन

डेनहाउजेन का मुकाबला

डेनहाउजेन का मुकाबला9 / 10

डेनहाउजेन का मुकाबला किट विल्सन के साथ हुआ. इस मैच में डेनहाउजेन ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और विल्सन को हराया. मैच के बाद द मिज़ ने डेनहाउजेन के ऊपर अटैक की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. पूर्व AEW स्टार डेनहाउजेन का ये WWE में इन-रिंग डेब्यू मैच था.

मेन इवेंट

मेन इवेंट10 / 10

मेन इवेंट में इयो स्काई का मुकाबला जेड कार्गिल के साथ हुआ. इस मुकाबले में कार्गिल का दबदबा देखने को मिला. उन्होंने अंत में जेडेड मूव लगाकर स्काई के ऊपर जीत हासिल की. मैच के बाद वो चेयर लेकर रिंग में आईं. रिया रिप्ली ने स्काई को बचाने के लिए एंट्री की. दोनों का आमना-सामना हुआ. कार्गिल इसे बाद रिंग छोड़कर चली गईं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन