Brock Lesnar को 'खत्म' करने का दावा, Roman Reigns की दमदार वापसी, जानिए WWE Raw में इस हफ्ते क्या हुआ?

WWE WrestleMania 42 से पहले Raw के अंतिम एपिसोड का सफल समापन हो गया है. शो में बड़े मैच और सैगमेंट देखने को मिले. ट्रिपल एच और उनकी टीम ने एक बढ़िया इवेंट इस बार दिया है. आइए आपको बताते हैं कि रेड ब्रांड में इस बार क्या-क्या हुआ.

WWE
1 / 10
WWE रॉ रिजल्ट्स

WWE WrestleMania 42 को अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं. फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. खैर इससे पहले Raw का आखिरी एपिसोड भी खत्म हो गया है. शो में तगड़े सैगमेंट्स इस बार हुए. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ने भी शिरकत की. इसके अलावा कंपनी के टॉप स्टार्स ने भी अपना दम दिखाया. वुमेंस डिवीजन ने एक बार फिर अपने काम से सभी का दिल जीता. शो में WrestleMania 42 का बिल्डअप भी शानदार अंदाज में हुआ. आइए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते रेड ब्रांड में क्या हुआ.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर का सैगमेंट

ब्रॉक लैसनर का सैगमेंट2 / 10

शो की शुरुआत में ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन का सैगमेंट हुआ. ट्रिपल एच और एडम पीयर्स भी मौजूद थे. लैसनर ने रेसलमेनिया 42 में होने वाले मैच को लेकर कॉन्ट्रैक्ट साइन किया. इसके बाद पॉल हेमन ने फेमी को धमकी दी. वहीं लैसनर ने कहा कि मेगा इवेंट के बाद फैंस फेमी का नाम लेना भूल जाएंगे.

विज्ञापन

लायरा वैल्किरिया का मैच

लायरा वैल्किरिया का मैच3 / 10

लायरा वैल्किरिया का मुकाबला शार्लेट फ्लेयर के साथ हुआ. इस मैच में खूब बवाल मचा. बेली और एलेक्सा ब्लिस ने भी दखलअंदाजी की. मैच के अंत में बेली के दखल से लायरा ने फ्लेयर के ऊपर रोलअप के जरिए बड़ी जीत हासिल की. मैच के बाद भी दोनों टीमों के बीच पंगा देखने को मिला.

स्टेफनी वकेर का इंटरव्यू

स्टेफनी वकेर का इंटरव्यू4 / 10

कैथी कैली ने स्टेफनी वकेर का इंटरव्यू लिया. पीछे से लिव मॉर्गन ने आकर स्टेफनी पर हमला किया. दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल हुआ. WWE ऑफिशियल्स ने आकर मामले को संभाला. अंत में वकेर का थोड़ा बहुत दबदबा देखने को मिला. इनके बीच अब रेसलमेनिया 42 में खतरनाक मैच होगा.

विज्ञापन

सिक्स-मैन टैग टीम मैच

सिक्स-मैन टैग टीम मैच5 / 10

सोलो सिकोआ की MFT की मुकाबला द उसोज़ और एलए नाइट के साथ हुआ. इस मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. मैच के अंत में टामा टोंगा रिंगसाइड पर आ गए थे. इस वजह से सिकोआ का ध्यान भटक दिया. इसका फायदा नाइट ने उठाया और अपनी टीम को जीत दिला दी.

गुंथर का सैगमेंट

गुंथर का सैगमेंट6 / 10

गुंथर ने सैथ रॉलिंस को लेकर अपनी बात रखी. रॉलिंस ने पीछे से आकर गुंथर के ऊपर हमला किया. दोनों के बीच ब्रॉल देखने को मिला. रॉलिंस ने रिंगसाइड में गुंथर को स्टॉम्प लगाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. अंत में रॉलिंस का दबदबा देखने को मिला.

विज्ञापन

इयो स्काई का मैच

इयो स्काई का मैच7 / 10

इयो स्काई का मुकाबला कायरी सेन के साथ हुआ. दोनों के बीच तगड़ा एक्शन दिखा. ओस्का ने मैच में दखलअंदाजी की. उनके ऊपर रिया रिप्ली ने आकर हमला किया. रिया को पीटने के लिए जेड कार्गिल आईं. मैच के अंत में ओस्का के दखल के कारण इयो को हार का सामना करना पड़ा.

ओबा फेमी का सैगमेंट

ओबा फेमी का सैगमेंट8 / 10

ओबा फेमी ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया. स्टेज पर पॉल हेमन और उन्होंने ब्रॉक लैसनर की खूब तारीफ की. फेमी ने कहा कि वो रेसलमेनिया 42 में लैसनर को खत्म कर देंगे. फेमी ने कसम खाई कि इस बार लैसनर का वर्चस्व पूरी तरह से खत्म हो जाएगा.

विज्ञापन

टैग टीम मैच

टैग टीम मैच9 / 10

रुसेव और जेडी मैकडॉना का सामना ड्रेगन ली और जे’वॉन एवंस के साथ हुआ. इस मैच में तगड़ा एक्शन दिखा. ली और एवंस ने जीत हासिल की. मैच के बाद रुसेव ने सभी के ऊपर हमला किया. पेंटा और रे मिस्टीरियो भी रिंग में आए. रुसेव का दबदबा देखने को मिला.

मेन इवेंट

मेन इवेंट10 / 10

मेन इवेंट में रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. पंक ने कहा कि वो रेंस से नफरत करते हैं. पंक ने रेंस के पिता का जिक्र भी किया. वहीं रेंस ने कहा कि वो भी पंक से नफरत करते हैं. रेंस ने कहा कि पंक उन्हें रेसलमेनिया 42 में एक्नॉलेज करेंगे. रेंस ने दावा ठोका कि वो अब नए चैंपियन बनने जा रहे हैं .

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन