Brock Lesnar लेंगे बदला, Seth Rollins उड़ाएंगे गर्दा, जानिए WWE Raw में इस हफ्ते क्या होगा?
WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड जबरदस्त होने की उम्मीद है. वहां पर रेसलमेनिया का बिल्डअप देखने को मिलेगा. फैंस इसे लेकर पूरी तरह से तैयार हैं क्योंकि कंपनी ने बड़े ऐलान पहले ही कर दिए हैं. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होगा.

WWE Raw: WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है. Raw के इस हफ्ते के एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हैं. पिछले हफ्ते का शो जबरदस्त रहा था. ह्यूस्टन, टेक्सस के टोयटो सेंटर में होने वाले शो को लेकर फैंस में उत्साह बना हुआ है. कंपनी ने पहले ही कुछ बड़े ऐलान कर दिए हैं. WrestleMania 42 का बिल्डअप होना तय है. आइए आपको बताते हैं कि धमाकेदार शो में इस हफ्ते क्या-क्या होगा.
सैथ रॉलिंस का बवाल
2 / 7WWE Raw की शुरुआत इस हफ्ते सैथ रॉलिंस करने वाले हैं. पिछले हफ्ते उन्होंने पॉल हेमन के ऊपर हमला किया था. अचानक वहां पर गुंथर ने आकर उन्हें स्लीपर होल्ड लॉक में फंसा दिया था. इसके बाद कंपनी ने दोनों के बीच रेसलमेनिया 42 के लिए मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया. अब इस हफ्ते रॉलिंस अपनी बात गुंथर को लेकर रखेंगे. दोनों के बीच ब्रॉल भी हो सकता है.
ब्रॉक लैसनर की एंट्री
3 / 7रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला ओबा फेमी के साथ होने वाला है. फैंस इन दोनों के बीच मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं. अभी तक वीकली एपिसोड में फेमी का दबदबा देखने को मिला है. फेमी को धराशाई करने में लैसनर नाकाम रहे हैं. इस हफ्ते भी लैसनर और फेमी का सैगमेंट होने वाला है. देखना होगा कि वहां पर क्या कुछ नया देखने को मिलेगा.
सीएम पंक का बवाल
4 / 7रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. अभी तक दोनों की राइवलरी जबरदस्त रही है. पंक और रेंस के बीच बराबर की टक्कर देखने को मिली है. पिछले हफ्ते पंक ने रेंस को अनाउंस टेबल पर पटक कर उनकी हालत खराब कर दी थी. खैर इस हफ्ते पंक की भी एंट्री होगी. देखना होगा कि उनका रेंस को लेकर अगला कदम क्या होगा.
फिन बैलर का मैच
5 / 7रेसलमेनिया 42 में फिन बैलर का मुकाबला डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ होने वाला है. दोनों के बीच पिछले हफ्ते मैच का ऑफिशियल ऐलान किया गया. इस हफ्ते रेड ब्रांड के शो में बैलर का मुकाबला मिस्टीरियो के साथी जेडी मैकडॉना से तय किया गया है. इस मैच में मिस्टीरियो की दखलअंदाजी जरूर देखने को मिलेगी. बैलर और डॉमिनिक के बीच ब्रॉल होने की पूरी उम्मीद लगाई जा रही है.
रिया रिप्ली का मैच
6 / 7रेड ब्रांड के एपिसोड में रिया रिप्ली और इयो स्काई का मैच बी-फैब और मीचीन के साथ होगा. रेसलमेनिया में रिप्ली और जेड कार्गिल के बीच वुमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. अभी तक कार्गिल का दबदबा देखने को मिला है. रिप्ली का साथ देने के लिए अब स्काई आ गई हैं. दोनों की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं. देखना होगा कि इस हफ्ते Raw में कौन जीतेगा.
एलए नाइट का मैच
7 / 7Raw में एलए नाइट का मैच ऑस्टिन थ्योरी के साथ होने वाला है. इस मैच में बवाल होना पक्का है. मुकाबले में जे उसो, जिमी उसो, लोगन पॉल और आईशोस्पीड की दखलअंदाजी देखने को मिल सकती है. इनके बीच जबरदस्त राइवलरी चल रही है. सबसे बड़ी बात है कि रेसलमेनिया 42 के लिए सिक्स-मैन टैग टीम मैच का ऐलान हो सकता है.


















