Roman Reigns-Brock Lesnar की बेरहमी से कुटाई, दिग्गज की वापसी, जानिए इस हफ्ते कैसे होंगे WWE Raw मैचों के रिजल्ट्स?
WWE Raw के इस हफ्ते के शो पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. फैंस को वहां पर जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी ने पहले कुछ बड़े ऐलान कर दिए हैं. टॉप स्टार्स इस बार कम्पीट करते हुए नज़र आएंगे. जानिए कौन से मुकाबले रेड ब्रांड में होंगे.

WWE Raw Preview: Clash in Italy 2026 का आयोजन 31 मई को होने वाला है. इसकी तैयारियां अभी चल रही हैं. इससे पहले WWE Raw का अंतिम एपिसोड इस हफ्ते काफी मजेदार होगा. शो में बड़े स्टार्स नज़र आएंगे. रोमन रेंस को लेकर भी फैंस काफी उत्साहित हैं. कंपनी द्वारा बड़े सरप्राइज दिए जा सकते हैं. किसी रेसलर की वापसी भी हो सकती है. शो को शानदार बनाने के लिए WWE ने पहले ही कुछ घोषणाएं कर दी हैं. आइए आपको बता दें कि शो में क्या-क्या होगा.
ओबा फेमी करेंगे शुुरुआत
2 / 6WWE Raw की शुरुआत इस हफ्ते ओबा फेमी करने वाले हैं. पिछले हफ्ते ब्रॉक लैसनर ने वापसी कर उन्हें चार एफ-5 लगाए थे. फेमी को लैसनर के साथ रीमैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन करना है. इसके बाद दोनों क बीच Clash in Italy 2026 में मैच ऑफिशियल हो जाएगा.
ब्रॉक लैसनर की हो सकती है एंट्री
3 / 6ओबा फेमी के सैगमेंट में ब्रॉक लैसनर भी आ सकते हैं. उन्हें एडवर्टाइज नहीं किया गया है, लेकिन वो सरप्राइज दे सकते हैं. दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल हो सकता है. इस बार लैसनर के ऊपर फेमी हावी हो सकते हैं. ऐसा हुआ तो फिर खूब मजा आएगा. फैंस भी चाहते होंगे कि लैसनर शो में मौजूद रहें.
रोमन रेंस और जेकब फाटू का सैगमेंट
4 / 6Clash in Italy 2026 में रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए रीमैच होगा. ट्राइबल कॉम्बैट मैच में बहुत मजा आने वाला है. Raw के एपिसोड में दोनों के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट होने वाला है. इनके बीच तगड़ा ब्रॉल भी हो सकता है.
सैथ रॉलिंस का सैगमेंट
5 / 6सैथ रॉलिंस भी Raw में नज़र आएंगे. उनका सैगमेंट होने वाला है. द विज़न के साथ उनकी राइवलरी चल रही है. स्ट्रीट प्राफिट्स के साथ मिलकर वो काम कर रहे हैं. रॉलिंस इस हफ्ते कुछ नया करते हुए नज़र आ सकते हैं. फैंस उन्हें देखने के लिए काफी उत्साहित हैं.
टैग टीम मैच
6 / 6बेली और लायरा वैल्किरिया भी इस हफ्ते एक्शन में नज़र आएंगी. दोनों का मुकाबला जजमेंट डे के साथ बुक किया गया है. इस मैच में खूब बवाल होने की उम्मीद है. लिव मॉर्गन की दखलअंदाजी भी देखने को मिल सकती है. वहां से कोई नई कहानी भी सामने आ सकती है. इसके अलावा मुकाबले के दौरान स्टेफनी वकेर की वापसी भी हो सकती है.



















