WWE ने Raw के लिए किया ब्लॉकबस्टर वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच का ऐलान, दो दोस्तों के बीच होगी खतरनाक टक्कर

WWE Raw के अगले हफ्ते के एपिसोड को मजेदार बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है. इसके तहत एक बड़े वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच का ऐलान भी कर दिया गया है. फैंस को खूब मजा आने वाला है. आइए आपको बताते हैं कि किन स्टार्स के बीच टक्कर होगी.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE Raw: WWE में इस समय समरस्लैम 2026 की तैयारियां चल रही हैं. फैंस को वहां पर बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. इससे पहले होने वाले सभी वीकली एपिसोड पर दर्शकों की नजरें टिकी हुई हैं. अगले हफ्ते Raw का एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. कंपनी ने एक वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच का ऐलान कर दिया है. दो फेमस स्टार्स के बीच टक्कर होने वाली है. सबसे बड़ी बात है कि नया चैंपियन भी मिल सकता है. ट्रिपल एच अपनी बुकिंग से सभी को चौंका सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

नाइट ऑफ चैंपियंस में मिला नया चैंपियन

नाइट ऑफ चैंपियंस में मिला नया चैंपियन2 / 6

हाल ही में सऊदी अरब में नाइट ऑफ चैंपियंस प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन हुआ था. वहां पर कोडी रोड्स ने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप गुंथर और सैमी ज़ेन के खिलाफ डिफेंड की थी. तगड़े मुकाबले में सैमी ने जीत हासिल कर सभी को चौंका दिया. वो नए चैंपियन बन गए. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

SmackDown में हुआ बड़ा फैसला

SmackDown में हुआ बड़ा फैसला3 / 6

SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में सैमी ज़ेन, कोडी रोड्स और जे उसो के बीच सैगमेंट हुआ. तीनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिलीं. वहां पर एडम पीयर्स भी आए. पीयर्स ने जे और कोडी के बीच नंबर-1 कंटेंडर्स मैच का ऐलान कर दिया. (Photo: WWE.com)

कोडी रोड्स ने जीता मैच

कोडी रोड्स ने जीता मैच4 / 6

SmackDown के मेन इवेंट में कोडी रोड्स और जे उसो के बीच मैच हुआ. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. दोनों ने मैच जीतने की पूरी कोशिश की. अंत में कोडी ने जे को क्रॉस रोड्स लगाया और पिन करते हुए जीत हासिल की. कोडी जीत के बाद काफी खुश दिखाई दिए. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

Raw में होगा मैच

Raw में होगा मैच5 / 6

जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने बताया कि सैमी ज़ेन अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को अगले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में कोडी रोड्स के खिलाफ दांव पर लगाएंगे. सैमी को तगड़ा झटका भी लग सकता है. कोडी दोबारा चैंपियन बन सकते हैं. (Photo: WWE.com)

सीएम पंक की हो सकती है वापसी

सीएम पंक की हो सकती है वापसी6 / 6

सीएम पंक लंबे समय से टीवी पर नज़र नहीं आए हैं. अगले हफ्ते रेड ब्रांड का एपिसोड उनके होमटाउन शिकागो में है. कहा जा रहा है कि समरस्लैम में कोडी रोड्स और पंक के बीच मैच हो सकता है. Raw के एपिसोड में होने वाले चैंपियनशिप मैच में उनके आने की संभावना बन रही है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन