5 कारण क्यों Roman Reigns ने इस हफ्ते WWE Raw में नहीं आकर फैंस का तोड़ा दिल!

WWE Raw के एपिसोड में इस हफ्ते शानदार मैच और सैगमेंट्स देखने को मिले. रोमन रेंस शो में नज़र नहीं आए और इस बात से सभी नाराज थे. उन्होंने फैंस का दिल तोड़ दिया. आइए आपको कुछ कारण बताते हैं जिनकी वजह से शायद रेंस रेड ब्रांड में नहीं आए.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Roman Reigns: WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड खत्म हो गया, जो पेरिस, फ्रांस में हुआ. शो में बड़ी चीजें देखने को मिलीं. सबसे बड़ी बात है कि धमाकेदार मैच हुए. मेन इवेंट भी तगड़ा रहा. फैंस का दिल थोड़ा टूट गया क्योंकि रोमन रेंस शो में नहीं आए. वो आते तो और मजा आता. रेसलमेनिया 42 के बाद से से अभी तक सभी रेड ब्रांड के शोज में रेंस आए हैं. खैर यहां हम पांच कारणों की बात करेंगे कि क्यों ट्राइबल चीफ इस हफ्ते Raw में नहीं आए.

विज्ञापन

रोमन रेंस ने लिया ब्रेक

रोमन रेंस ने लिया ब्रेक2 / 6

आप सभी जानते हैं कि रेसलमेनिया 42 में रोमन रेंस ने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से वो लगातार टीवी पर बने हुए हैं. जेकब फाटू के साथ उनकी राइवलरी रही थी. रेंस पिछले कुछ सालों से बतौर पार्ट-टाइमर काम कर रहे थे. रेंस ने थोड़ा आराम करने के लिए एक हफ्ते का ब्रेक लिया हो सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ब्लडलाइन को देखने के लिए

ब्लडलाइन को देखने के लिए3 / 6

रोमन रेंस ने अपनी नई ब्लडलाइन बना ली है. उनके साथ द उसोज़ और जेकब फाटू हैं. इस हफ्ते फाटू और उसोज़ की केमिस्ट्री अच्छी नहीं रही. फाटू ने उसोज़ की बात नहीं मानी. शायद रेंस इसी वजह से नहीं आए हो सकते हैं. वो ये देखना चाहते होंगे कि उनके बिना उसोज़ और फाटू सही से काम करते हैं या नहीं. (Photo: WWE.com)

खुद को हाइप करने के लिए

खुद को हाइप करने के लिए4 / 6

रोमन रेंस टीवी पर लगातार आ रहे हैं. फैंस ने हर हफ्ते उनके कोई ना कोई उम्मीद की है. रोमन अब अगले हफ्ते आने वाले हैं. रेंस खुद को हाइप करने के लिए इस हफ्ते शो में नहीं आए हो सकते हैं. अब उन्हें लेकर फैंस और ज्यादा उत्साहित हो जाएंगे. सभी की नजरें इस बात पर रहेंगी कि उनका अगला कदम क्या होगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

योजना तैयार करने के लिए

योजना तैयार करने के लिए5 / 6

रोमन रेंस ने जेकब फाटू को लगातार दो मैचों में मात दी. फाटू ने उन्हें एक्नॉलेज भी कर लिया है. अब रेंस अपनी अगली योजना के बारे में सोच रहे होंगे. वो दिमाग लगा रहे होंगे कि उन्हें आगे क्या करना है. शायद इसके ऊपर काम करने के लिए वो इस हफ्ते रेड ब्रांड के शो में नहीं आए हो सकते हैं. (Photo: WWE.com)

अभी नया विरोधी नहीं मिला

अभी नया विरोधी नहीं मिला6 / 6

WWE की जेकब फाटू के साथ राइवलरी ज्यादा लोगों को पसंद नहीं आई. कई लोगों को लगता है कि कंपनी ने जल्दबाजी कर दी. खैर ऐसा हो सकता है कि WWE ने अभी रोमन के अगले विरोधी के बारे में प्लान ना बनाया हुआ हो. इसकी योजना तैयार की जा रही हो सकती है. इस वजह से भी रेंस रेड ब्रांड में नहीं आए हो सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन