77 साल की उम्र में रिंग में उतरने को तैयार हुआ WWE दिग्गज! एक्शन में लौटने के संकेत देकर मचाया हड़कंप

WWE में कई सालों तक रिक फ्लेयर ने अपना जलवा दिखाया. इसके बाद उन्होंने अन्य कंपनियों में भी परफॉर्म किया. फ्लेयर की अब उम्र हो चुकी है. हालांकि, वो अभी भी रिंग से दूर नहीं जाना चाहते हैं. उन्होंने वापसी के संकेत दिए हैं.

WWE
1 / 6

Ric Flair: WWE में कई दिग्गजों ने काम किया है, जिनमें से एक रिक फ्लेयर भी हैं. उन्होंने कंपनी को आगे बढ़ाने में विंस मैकमैहन का बहुत साथ दिया. विंस ने भी उन्हें निराश नहीं किया. फ्लेयर को उन्होंने तगड़ा पुश दिया. बड़े रेसलर्स के साथ उनकी राइवलरी रही. सबसे बड़ी बात है कि फ्लेयर ने आइकॉनिक मैच दिए. खैर फ्लेयर 77 साल के हो चुके हैं. उन्होंने अब रिंग में वापसी के संकेत दिए हैं. वो पहले भी कई बार एक अंतिम मैच लड़ने को लेकर बयान दे चुके हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

फ्लेयर हो गए थे 2008 में रिटायर

फ्लेयर हो गए थे 2008 में रिटायर2 / 6

WrestleMania XXIV में रिक फ्लेयर का शॉन माइकल्स के साथ ऐतिहासिक मैच हुआ था. इसके बाद प्रोफेशनल रेसलिंग से उन्होंने संन्यास ले लिया था. वो बाद में एक्टिव नहीं रहे. हालांकि, उन्होंने रिंग ऑफ ऑनर और TNA में परफॉर्म करना जारी रखा था. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

कब लड़ा था अंतिम मैच?

कब लड़ा था अंतिम मैच?3 / 6

रिक फ्लेयर बीच-बीच में एक्शन में लगातार नज़र आए हैं. WWE में भी उन्होंने एंट्री की. 2022 में उन्होंने अपना अंतिम मैच लड़ा था. उन्हें काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा था. इस बात का जिक्र वो कई बार कर चुके हैं. खराब हेल्थ के बावजूद फ्लेयर ने अभी तक रिंग से पूरी तरह से संन्यास नहीं लिया है. (Photo: WWE.com)

रिक फ्लेयर ने दिए वापसी के संकेत

रिक फ्लेयर ने दिए वापसी के संकेत4 / 6

एक्स पर हाल ही में रिक फ्लेयर ने एक पोस्ट किया. रिंग के अंदर की उन्होंने फोटो अपलोड की. फ्लेयर ने कहा कि ये उनका हमेशा से घर रहा है. फ्लेयर ने बताया कि कई साल बीत चुके हैं, लेकिन रिंग आज भी उनके लिए घर है. उन्होंने कहा कि पुरानी यादें ताजा हो गई हैं. फ्लेयर की बातों से लग रहा है कि वो रिंग में दोबारा वापसी करना चाहते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

16 बार बने वर्ल्ड चैंपियन

16 बार बने वर्ल्ड चैंपियन5 / 6

WWE में रिक फ्लेयर हमेशा लाइमलाइट में रहे. उन्हें खूब आगे बढ़ाया गया. उन्होंने WWE में 16 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की है. दिग्गजों को मात देकर उन्होंने टाइटल जीता. सबसे बड़ी बात है कि उनके चैंपियनशिप रन भी शानदार रहे. (Photo: WWE.com)

जॉन सीना ने तोड़ा रिकॉर्ड

जॉन सीना ने तोड़ा रिकॉर्ड6 / 6

सबसे ज्यादा वर्ल्ड टाइटल जीतने के मामले में रिक फ्लेयर के साथ जॉन सीना बराबरी पर थे. पिछले साल रेसलमेनिया में सीना ने कोडी रोड्स को हराकर 17वीं बार वर्ल्ड टाइटल जीता. इसके साथ ही उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. उनके इस रिकॉर्ड का आगे जाकर तोड़ पाना काफी मुश्किल है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन