कौन हैं WWE दिग्गज Brock Lesnar की खूबसूरत पत्नी? जानें कैसे हुई थी द बीस्ट से मुलाकात

WWE में ब्रॉक लैसनर किसी परिचय के मोहताज नहीं है. कई सालों से वो फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं. लैसनर अपनी निजी जिंदगी को काफी छुपाकर रखते हैं. बहुत कम लोगों को उनकी पत्नी के बारे में पता होगा. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
कौन हैं ब्रॉक लैसनर की पत्नी?

Who Is Brock Lesnar Wife: ब्रॉक लैसनर ने रेसलिंग की दुनिया में खूब नाम कमाया है. उन्होंने UFC में भी अपना दम दिखाया. लैसनर ने पिछले महीने रेसलमेनिया 42 में अपने जूते और दस्ताने उतारकर रिटायरमेंट के संकेत दिए थे. अब शायद वो रेसलिंग नहीं करेंगे. लैसनर साधारण जिंदगी जीते हैं. वो लाइमलाइट से दूर रहते हैं. सोशल मीडिया पर भी वो नहीं हैं. उनकी अपनी फैमिली के साथ बहुत कम तस्वीरें सामने आती हैं. लैसनर की पत्नी के बारे में भी कम लोग जानते होंगे. यहां हम आपको उनके बारे में बताएंगे.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर की पत्नी का क्या नाम है?

ब्रॉक लैसनर की पत्नी का क्या नाम है?2 / 6

ब्रॉक लैसनर की पत्नी का नाम सेबल है. लैसनर और सेबल की शादी 2006 में हुई थी. इनका रिलेशन काफी लंबा रहा है. दोनों की जोड़ी को फैंस भी खूब पसंद करते हैं. लैसनर कई बार कह चुके हैं कि सेबल के अलावा और कोई महिला उनके साथ नहीं टिक पाती.

विज्ञापन

सेबल रह चुकी हैं रेसलर

सेबल रह चुकी हैं रेसलर3 / 6

सेबल ने 1996 में WWE में डेब्यू किया था. इसके बाद 1998 के सर्वाइवर सीरीज में उन्होंने वुमेंस टाइटल जीता था. WWE के वुमेंस डिवीजन को आगे बढ़ाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है. 1999 में सेबल ने WWE छोड़ दिया था. 2003 में फिर से उन्होंने वापसी की. सेबल ने 2004 में करियर का अंतिम मैच लड़ा था.

पहले हो चुकी थी शादी

पहले हो चुकी थी शादी4 / 6

ब्रॉक लैसनर से पहले सेबल की शादी रेसलर मार्क मेरो से हुई थी. दोनों ने 1994 में शादी की थी. एक दशक बाद दोनों का तलाक हो गया था. सेबल ने जब WWE में वापसी की थी तब से दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी. मेरो को लगता था कि सेबल किसी अन्य के साथ भी रिलेशन में है.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर ने किया था प्रपोज

ब्रॉक लैसनर ने किया था प्रपोज5 / 6

सेबल को ब्रॉक लैसनर ने ही शादी के लिए प्रपोज किया था. पहले सेबल इसके लिए तैयार नहीं थी. दोनों ने फिर साथ में कुछ समय फ्लोरिडा में बिताया. इसके बाद लैसनर ने ऑरलैंडो हवाई अड्डे के अंदर झरने के पास सेबल के सामने शादी का प्रस्ताव रखा. लैसनर और सेबल की मुलाकात सबसे पहले WWE में ही हुई थी.

दोनों के हैं बच्चे

दोनों के हैं बच्चे6 / 6

ब्रॉक लैसनर और सेबल के तीन बच्चे मया, तुर्क और ड्यूक हैं. बेटी मया भी लैसनर की राह पर चल पड़ी है. हैं. वो मौजूदा समय में अपने एथलेटिक करियर में सफलता के झंडे गाड़ रही हैं. मया कोलोराडो यूनिवर्सिटी में ट्रैक एंड फील्ड एथलीट हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन