'होश में नहीं था', WWE दिग्गज Brock Lesnar की छाती पर बनी तलवार का खुला सबसे बड़ा राज, सच जान दंग रह जाएंगे फैंस!
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर 48 साल के हैं. आज भी उनकी बॉडी देखकर हर कोई डर जाता है. आपने देखा होगा कि लैसनर ने अपनी छाती पर एक तलवार वाला टैटू बनाया हुआ है. इसके पीछे की असली कहानी शायद ही किसी को पता होगी. उन्होंने हाल ही में इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

Brock Lesnar Sword Tattoo: ब्रॉक लैसनर कई सालों से WWE में काम कर रहे हैं. बतौर पार्ट-टाइमर ने भी जबरदस्त कार्य किया है. विंस मैकमैहन ने हमेशा उन्हें धमाकेदार पुश दिया. इसका फायदा भी द बीस्ट ने उठाया. खैर लैसनर अपनी ताकत के लिए जाने जाते हैं. उनकी बॉडी देखकर हर कोई डर जाता है. लैसनर ने अपने शरीर पर खूब टैटू भी बनाए हैं, जिनकी वजह से उनकी बॉडी और तगड़ी लगती है. सभी की नजरें उनकी छाती पर बने तलवार वाले टैटू के ऊपर रहती हैं. कई लोगों को इसके पीछे की असली कहानी का पता नहीं होगा. कुछ समय पहले लैसनर ने खुद इसे लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था.
ब्रॉक लैसनर की छाती पर बना है टैटू
2 / 6ब्रॉक लैसनर की छाती पर बने हुए तलवार का टैटू हमेशा चर्चा का विषय रहता है. लैसनर को कई बार इसकी वजह से तारीफ भी मिलती है. कुछ समय पहले Spittin Chiclets पॉडकास्ट में द बीस्ट आए थे. वहां पर उन्होंने कई बड़े सवालों के जवाब दिए. उन्होंने अपने तलवार वाले टैटू को लेकर भी खुलासा किया. लैसनर ने कहा कि वो उस समय नशे में थे.
ब्रॉक लैसनर का बड़ा बयान
3 / 6ब्रॉक लैसनर ने टैटू को लेकर कहा, " मैं एरिजोना में बुरी तरह नशे में था. उस समय मैं NFL के लिए ट्रेनिंग भी कर रहा था. उसी टाइम मेरा बाईक से एक्सीडेंट भी हुआ था. इस वजह से मैं बुरी तरह टूटा हुआ था. मैं काफी मुश्किलों से गुजर रहा था. सड़क के दूसरी साइड टैटू की दुकान थी. मैंने वहां इस टैटू को बना लिया. मुझे खुद पता नहीं था कि मैंने क्या बनाया. मैं अगले दिन जब सुबह उठा और सोचने लगा कि ये क्या है".
ब्रॉक लैसनर ने नहीं किया था कोई प्लान
4 / 6ब्रॉक लैसनर ने तलवार वाले टैटू का प्लान नहीं बनाया था. उन्होंने अन्य टैटू योजना के हिसाब से बनाए थे. लैसनर ने इंटरव्यू में आगे कहा, "'टैटू को देखकर मुझे ऐसा लग रहा था जैसे मैं दीवार से पीठ सटाकर खड़ा हूं और किसी ने मेरी गर्दन पर तलवार रख दी हो. इसके बाद मैं वहां गया और कहा कि मेरी छाती पर बड़ी तलवार बना दो. मैंने इसे ऐसे ही बना दिया. हालांकि, ये चीज बहुत ही शानदार थी".
रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर को मिली हार
5 / 6रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला ओबा फेमी के साथ हुआ था. दोनों के बीच तगड़ा मैच रहा. फेमी ने लैसनर को पांच मिनट के अंदर हरा दिया. फेमी को कंपनी ने इस बार बड़ा पुश दिया. वो अब कंपनी में फ्यूचर स्टार के रूप में काम कर रहे हैं.
SummerSlam 2026 में ले सकते हैं रिटायरमेंट
6 / 6SummerSlam 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. कहा जा रहा है कि लैसनर वहां पर अपने करियर का आखिरी मैच लड़ सकते हैं. गुंथर के साथ उनके मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है. गुंथर और लैसनर के बीच ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं.



















