WWE की सदाबहार जोड़ी Seth Rollins और Becky Lynch की कितनी है नेटवर्थ? जानिए कहां से होती है कमाई
WWE में सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच का बहुत बडा़ नाम है. दोनों ने बढ़िया काम कर अपना नाम टॉप सुपरस्टार्स की लिस्ट में डाला. इन्हें पावरकपल के रूप में जाना जाता है. दोनों की एक बेटी भी है. WWE ने दोनों को तगड़ा पुश दिया. इन्होंने नाम बनाने का साथ-साथ अच्छी कमाई भी की है. आइए आपको इनकी टोटल नेटवर्थ के बारे में बताते हैं.

सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच की शादी कब हुई?
2 / 6सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच पहले भी रिलेशन में रह चुके हैं. दोनों की WWE में साथ काम करने के दौरान दोस्ती हुई थी. कुछ साल तक डेट करने के बाद रॉलिंस और लिंच ने 2021 में शादी रचाई थी. इसके बाद से दोनों बहुत ही शानदार जिंदगी जी रहे हैं. इस कपल की खूब तारीफ की जाती है.
सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच की नेटवर्थ
3 / 6सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच कमाई के मामले में बहुत आगे हैं. सेलेब्रिटी नेटवर्थ की रिपोर्ट के मुताबिक बैकी की कुल नेटवर्थ 7 मिलियन डॉलर (करीब 62 करोड़) है. बैकी को 3 मिलियन डॉलर WWE द्वारा सैलरी दी जाती है. वहीं रॉलिंस की नेटवर्थ 12 मिलियन डॉलर (करीब 1 अरब) है.
दोनों की कुल नेटवर्थ
4 / 6बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस का साथ अब कभी टूटने वाला नहीं. दोनों का आए दिन प्यार नज़र आ जाता है. लिंच और रॉलिंस की जोड़ी ने कुल 19 मिलियन डॉलर (करीब 2 अरब) की संपत्ति प्राप्त की है. अन्य रेसलिंग कपल की तुलना में दोनों बहुत आगे हैं.
कहां-कहां से होती है कमाई?
5 / 6सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच का आय का मुख्य स्रोत रेसलिंग ही है. दोनों फिल्मों के जरिए भी पैसा कमा चुके हैं. इसके अलावा मर्चेंडाइज सेल्स, टीवी शोज, एडवर्टाइजमेंट एंडोर्समेंट और अन्य प्रोजेक्ट्स से भी दोनों ने खूब कमाई की है.
WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगा मैच?
6 / 6WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. सैथ रॉलिंस अभी इन-रिंग एक्शन के लिए फिट नहीं हैं. इस वजह से शायद उनका WrestleMania 42 में नहीं होगा. वहीं बैकी लिंच का एजे ली से मैच होना लगभग पक्का है.



















