Roman Reigns के नए शेड्यूल को लेकर ब्लॉकबस्टर ऐलान, WWE के इन 5 बड़े इवेंट में मचाएंगे तबाही!
WWE में इस समय रोमन रेंस छाए हुए हैं. मौजूदा समय में उनके वापस वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप है. उन्होंने रेसलमेनिया 42 में टाइटल अपने नाम किया था. तब से वो लगातार काम कर रहे हैं. अब उनका आगे का नया शेड्यूल भी सामने आ गया है.

WWE रेसलमेनिया 42 में रोमन रेंस ने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की थी. इसके बाद से वो लगातार काम कर रहे हैं. आगामी बैकलैश 2026 में भी वो एक्शन में नज़र आएंगे. पहली बार वो अपने टाइटल को दांव पर लगाएंगे. रेंस ने 2025 में पार्ट-टाइमर के रूप में काम किया था. 2026 में ऐसा नहीं लग रहा है. वो फैंस का मनोरंजन के लिए लगभग हर हफ्ते मौजूद रहने वाले हैं. खैर कंपनी ने हाल ही में रेंस का मई का शेड्यूल जारी कर दिया है.
बैकलैश में किसके साथ होगा मैच?
2 / 69 मई को बैकलैश का आयोजन टेम्पा में होने वाला है. वहां पर रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड चैंपियनशिप को जेकब फाटू के खिलाफ दांव पर लगाने वाले हैं. दोनों की राइवलरी जबरदस्त चल रही है. रेंस को तगड़ी टक्कर मिलने वाली है. अभी तक फाटू की ही दबदबा देखने को मिला है.
Raw के लगातार शो में आएंगे रोमन रेंस
3 / 6बैकलैश 2026 के बाद होने वाले Raw के लगातार तीन एपिसोड में रोमन रेंस एंट्री करेंगे. 11 मई, 18 मई और 25 मई को वो एक्शन में दिखेंगे. आप सभी जानते हैं कि रेंस मौजूद रहेंगे तो उनका जलवा देखने को मिलेगा. रेंस की वजह से ही फैंस उत्साहित भी रहेंगे.
Clash in Italy में दिखेगा जलवा
4 / 6Clash in Italy का आयोजन 31 मई को होगा. इटली में WWE द्वारा पहली बार प्रीमियम लाइव इवेंट कराया जा रहा है. रोमन रेंस भी वहां पर एक्शन में नज़र आएंगे. उम्मीद के मुताबिक वो अपना टाइटल डिफेंड करेंगे. उनकी वजह से ही इटली के फैंस ज्यादा उत्साहित हैं.
SummerSlam 2026 तक दिखेंगे रोमन रेंस
5 / 6SummerSlam 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. रोमन रेंस कह चुके हैं कि इस साल वो पूरे समर में काम करेंगे. SummerSlam 2026 में उनका मैच होना तय है. इससे पहले भी वो लगातार टीवी पर बने रहेंगे. ये कहीं ना कहीं फैंस के लिए अच्छी खबर है.
SummerSlam 2026 में किसके साथ होगा मैच?
6 / 6WWE का SummerSlam 2026 बहुत बड़ा इवेंट होता है. वहां पर रोमन रेंस का मैच किसके साथ होगा ये सबसे बड़ा सवाल है. रेंस को इस बार ओबा फेमी या ब्रॉन ब्रेकर से टक्कर मिल सकती है. दोनों कंपनी के फ्यूचर स्टार हैं. WWE द्वारा इन्हें बड़ा मौका दिया जा सकता है.


















