WWE Raw में इस हफ्ते Roman Reigns मचाएंगे तबाही! Jacob Fatu को सबक सिखाने के लिए उठाएंगे ये 5 कदम

WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में बहुत मजा आने वाला है. फैंस को वहां पर बड़ी चीजें देखने को मिलेंगी. रोमन रेंस के ऊपर सभी की नजरें टिकी हैं. वो जेकब फाटू के खिलाफ कड़े कदम उठा सकते हैं. आइए आपको इनका बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
WWE Raw

Roman Reigns: रोमन रेंस के लिए पिछले हफ्ते WWE Raw का एपिसोड अच्छा नहीं रहा. वहां जेकब फाटू ने उनके ऊपर खतरनाक हमला किया. फाटू ने द उसोज़ पर भी धावा बोला. फाटू ने रेंस को अनाउंस टेबल पर पटका. इसके बाद बैरीकेड पर भी उन्हें धराशाई किया. इस राइवलरी में अभी तक फाटू का दबदबा देखने को मिला है. रेंस अब बदला लेने के मूड में होंगे. Raw के इस हफ्ते के शो में रेंस भी आने वाले हैं. वहां पर वो कुछ बड़े कदम फाटू के खिलाफ उठा सकते हैं.

विज्ञापन

जेकब फाटू पर अटैक

जेकब फाटू पर अटैक2 / 6

रोमन रेंस के सुपरमैन पंच और स्पीयर का खूब जवाब जेकब फाटू ने अभी तक दिया है. फाटू ने उनकी हालत खराब की है. इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में फाटू को झुकना पड़ सकता है. रोमन गुस्से में आकर उनके ऊपर जानलेवा हमला कर बदला ले सकते हैं.

विज्ञापन

Clash in Italy 2026 में मैच

Clash in Italy 2026 में मैच3 / 6

Clash in Italy 2026 का आयोजन 31 मई को होने वाला है. इसे लेकर फैंस काफी उत्साहित है. जेकब फाटू को रोमन रेंस वह पर मैच के लिए ललकार सकते हैं. एक बार फिर रेंस अपनी चैंपियनशिप को दांव पर लगा सकते हैं. इसकी बहुत ज्यादा संभावनाएं हैं.

जेकब फाटू पर बैकस्टेज हमला

जेकब फाटू पर बैकस्टेज हमला4 / 6

रोमन रेंस को जब गुस्सा आता है, तो वो कुछ भी कर सकते हैं. रेंस इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में बड़ा कदम उठा सकते हैं. वो शुरूआत में ही बैकस्टेज जेकब फाटू को धराशाई कर बवाल मचा सकते हैं. हो सकता है कि वो फाटू को उन्हें एक्नॉलेज करने पर मजबूर कर दें.

विज्ञापन

द उसोज़ को मिल सकता है आदेश

द उसोज़ को मिल सकता है आदेश5 / 6

पिछले हफ्ते जे उसो और जिमी उसो के ऊपर भी जेकब फाटू ने हमला किया था. इस हफ्ते द उसोज़ को रोमन रेंस आदेश दे सकते हैं. रेंस दोनों भाइयों से कह सकते है कि वो फाटू को तहस-नहस करें. रेंस जरूर कोई ना कोई नई चाल जरूर चलने वाले हैं.

रोमन रेंस रख सकते हैं बड़ी शर्त

रोमन रेंस रख सकते हैं बड़ी शर्त6 / 6

Clash in Italy 2026 में रोमन रेंस और जेकब फाटू का मैच होना लगभग पक्का है. रेंस मुकाबले में कोई नई खतरनाक शर्त जोड़ सकते हैं. वो इसके जरिए फाटू के मनोबल को गिरा सकते हैं. आप जानते हैं कि इस तरह के कामों के लिए रोमन काफी फेमस हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन