सावधान Triple H! WWE WrestleMania 43 में ये 5 ड्रीम मैच नहीं हुए, तो खतरे में पड़ जाएगी कुर्सी?

WWE WrestleMania 43 के आयोजन में अभी बहुत समय है. कंपनी ने अभी से इसकी तैयारियां शुरू कर दी है. बड़े मुकाबले टीज किए जा चुके हैं. कुछ ऐसे भी मैच हैं जो अगले साल मेगा इवेंट में जरूर होने चाहिए. ऐसा नहीं हुआ तो फिर फैंस का गुस्सा ट्रिपल एच के ऊपर फूट सकता है.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE WrestleMania 43: WWE में बिजनेस के लिहाज से कई चीजों में बदलाव हो रहा है. इस साल की शुरुआत में रॉयल रंबल का आयोजन सऊदी अरब में हुआ था. सबसे बड़ी बात है कि अगले साल का रेसलमेनिया 42 भी सऊदी में होने वाला है. WWE और सऊदी के बीच तगड़ी डील हुई है. वहां पर हमेशा बड़े स्टार्स परफॉर्म करते हैं. 2027 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा. यहां हम आपको पांच ड्रीम मैचों के बारे में बताएंगे जिन्हें ट्रिपल एच ने WrestleMania 43 में जरूर कराने चाहिए. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रोमन रेंस vs द रॉक

रोमन रेंस vs द रॉक2 / 6

रोमन रेंस और द रॉक के बीच ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. 2024 में ये मैच होने वाला था, लेकिन प्लान को बदलना पड़ा. रोमन एक बार फिर चैंपियन बन गए हैं और उन्होंने नई ब्लडलाइन बना ली है. कहा जा रहा है कि WrestleMania 43 में द रॉक भी परफॉर्म करेंगे. ट्रिपल एच ने सऊदी में रेंस और रॉक के बीच मैच जरूर कराना चाहिए. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

कोडी रोड्स vs सीएम पंक

कोडी रोड्स vs सीएम पंक3 / 6

रेसलमेनिया 42 के बाद Raw के पहले एपिसोड में सीएम पंक और कोडी रोड्स के बीच तीखी बातचीत हुई थी. वहां से कंपनी ने इनकी राइवलरी के बीज बो दिए थे. ये भी फैंस के लिए एक ड्रीम मैच है. WrestleMania 43 में अगर ये मैच हुआ तो मजा आ जाएगा. ट्रिपल एच ने जरूर इस पर विचार करना चाहिए. (Photo: WWE.com)

इयो स्काई vs रिया रिप्ली

इयो स्काई vs रिया रिप्ली4 / 6

इयो स्काई और रिया रिप्ली दुश्मन रह चुके हैं. पिछले एक साल से दोनों के बीच तगड़ी दोस्ती रही है. इन दोनों के बीच बड़े इवेंट में सिंगल मैच हर कोई देखना चाहता है. WrestleMania 43 से अच्छी जगह इनके मैच के लिए दूसरी कोई नहीं है. ट्रिपल एच ने सऊदी अरब की धरती पर इन दो वुमेंस स्टार्स के बीच मैच जरूर बुक करना चाहिए. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

शार्लेट फ्लेयर vs जेड कार्गिल

शार्लेट फ्लेयर vs जेड कार्गिल5 / 6

शार्लेट फ्लेयर और जेड कार्गिल के बीच भी तगड़ा मुकाबला होगा. इसका इंतजार भी फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. WrestleMania 43 में इन दोनों के बीच मैच जरूर बुक करना चाहिए. वैसे भी कंपनी कई बार इनकी दुश्मनी को टीज कर चुकी है. ट्रिपल एच ने मुकाबले को बुक कर फैंस को खुश करना चाहिए. (Photo: WWE.com)

द रॉक vs कोडी रोड्स

द रॉक vs कोडी रोड्स6 / 6

द रॉक और कोडी रोड्स के बीच सिंगल मैच का इंतजार भी फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. 2024 में इनकी राइवलरी रही थी. बाद में टैग टीम मैच भी हुआ. रॉक ने कहा कि उनक कोडी के साथ बिजनेस अभी खत्म नहीं हुआ है. WrestleMania 43 में रॉक और कोडी  के बीच ड्रीम मैच का आयोजन किया जा सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन