टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले नर्वस क्यों थे संजू सैमसन? अब स्टार खिलाड़ी ने किया खुलासा
संजू सैमसन ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए शानदार खेल दिखाया और आखिरी तीन मैच में अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत को चैंपियन बनाया. हालांकि टी-20 वर्ल्ड कप से पहले संजू सैमसन काफी नर्वस थे. उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है.

बड़े मैच के खिलाड़ी हैं संजू
2 / 6संजू सैमसन को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती मैच में मौका भी नहीं मिल रहा था. हालांकि जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने साबित कर दिया कि वह बड़े मैच के खिलाड़ी हैं.
आत्मविश्वास की कमी
3 / 6वर्ल्ड कप से पहले संजू में आत्मविश्वास की कमी थी. उन्होंने खुद इस बात का खुलासा करते हुए कहा जब मैं विश्व कप खेलने के लिए घर से निकला था तो मुझे ज्यादा आत्मविश्वास नहीं था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था,”. उन्होंने आगे कहा“वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेली गई 97 रन की नाबाद पारी मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण पारी थी क्योंकि दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहने के बावजूद मुझे शांत रहना पड़ा.
गंभीर से खास है रिश्ता
4 / 6उन्होंने आगे कहा वेस्ट इंडीज के खिलाफ जीत के बाद, मैंने ड्रेसिंग रूम में अपना एक आध्यात्मिक स्थान बनाया और व्यक्तिगत प्रार्थना की. कोच गौतम गंभीर को लेकर संजू ने कहा गौती भाई और मेरा रिश्ता बहुत करीबी है. उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं कहा… बस मुझे करीब 30 सेकंड तक गले लगाया. इतना ही काफी था.
क्यों नर्वस थे संजू?
5 / 6भारत के लिए संजू ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में केवल 5 मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 80.25 की औसत के साथ 321 रन बनाए थे. उन्होंने 3 अर्धशतक भी अपने नाम किए थे. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज संजू के लिए अच्छी नहीं गई थी. इसलिए उनके आत्मविश्वास में कमी थी.
आखिरी तीन मैच में अर्धशतक
6 / 6संजू ने आखिरी तीन करो या मरो मुकाबले में बैक टू बैक 3 अर्धशतक बनाए थे. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाए. इसके बाद सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 89 रनों की पारी खेली, जबकि फाइनल में भी संजू ने नाबाद 89 रन बनाए. संजू प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुने गए थे.



















