कौन है वो WWE दिग्गज, जिसने टूटे रिश्तों के बाद 72 साल की उम्र में की तीसरी शादी?

WWE और इसके बाहर आए दिन कोई ना कोई बड़ी घटना होती रहती है. फैंस हमेशा स्टार्स के पर्सनल लाइफ को जानने के लिए उत्सुक होते हैं. इस वजह से कई तरह की खबरें आती रहती हैं. हाल ही में एक WWE दिग्गज ने 72 साल की उम्र में शादी कर सभी को चौंका दिया है. खास बात ये है कि उन्होंने तीसरी बार शादी रचाई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर शानदार तस्वीर डालकर बड़ा ऐलान किया है. अपनी पत्नी के साथ बहुत ही खुश वो लग रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कि ये दिग्गज आखिर कौन है.

WWE
1 / 6
WWE दिग्गज ने की शादी

विज्ञापन

कौन है शादी रचाने वाला दिग्गज?

कौन है शादी रचाने वाला दिग्गज?2 / 6

टली ब्लैंचर्ड रिंग में लंबे समय से सक्रिय नहीं है, लेकिन वो फिर भी चर्चा में रहते हैं. हॉल ऑफ फेमर ने 1986 से 1989 तक WWE में रेसलिंग की. इसके अलावा उन्होंने जिम क्रॉकेट प्रमोशन और साउथ वेस्ट चैंपियनशिप रेसलिंग में भी अपना जलवा दिखाया है.

विज्ञापन

टली ब्लैंचर्ड ने की शादी

टली ब्लैंचर्ड ने की शादी3 / 6

आपको बता दें टली ब्लैंचर्ड ने पिछले साल नवंबर में अपनी सगाई का ऐलान किया था. अब उन्होंने तीसरी बार शादी करने की घोषणा की है. टली ने अपनी पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर अंगूठी दिखाते हुए शानदार तस्वीर पोस्ट की है. दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है.

पहले हो चुकी हैं दो शादियां

पहले हो चुकी हैं दो शादियां4 / 6

टली ब्लैंचर्ड की इससे पहले दो शादियां हो चुकी हैं. उन्होंने पहली शादी एलिजाबेथ डायने से 1978 में की थी. 1980 तक ही इनका रिलेशन चला. टली की दूसरी शादी कोटनी शेटक से हुई. दोनों का 2005 में तलाक हो गया था. टली के पहले से चार बच्चे हैं.

विज्ञापन

टली ब्लैंचर्ड ने AEW में भी किया काम

टली ब्लैंचर्ड ने AEW में भी किया काम 5 / 6

टली ब्लैंचर्ड ने अपने करियर में रेसलिंग में कई तरह की भूमिकाएं निभाई हैं. वो 2019 से 2022 तक AEW का हिस्सा भी रहे. उन्होंने वहां पर कुछ स्टार्स को मैनेज किया. 2022 में उन्हें मैनेजर पद से हटा दिया गया था. इसके बाद उन्होंने रिंग ऑफ ऑनर में भी कुछ समय तक अपने काम से सभी का दिल जीता.

टली ब्लैंचर्ड की उपलब्धियां

टली ब्लैंचर्ड की उपलब्धियां6 / 6

टली ब्लैंचर्ड ने रेसलिंग करियर में NWA टीवी चैंपियनशिप, NWA वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप, WWF वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप और NWA यूनाइटेड स्टेट्स हैवीवेट चैंपियनशिप जीती है. टली को 2009 में NWA हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया. वहीं 2012 में उन्हें WWE हॉल ऑफ फेम में इंडक्ट किया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन