कौन थी भारत की पहली WWE महिला रेसलर? जिसने सलवार सूट पहनकर विरोधियों को किया चारों खाने चित

भारत में WWE का बहुत क्रेज है. जॉन सीना, ब्रॉक लैसनर, द अंडरटेकर और रोमन रेंस सहित तमाम स्टार्स को खूब चीयर किया जाता है. कुछ भारतीय रेसलर्स ने भी अपना दम दिखाया है. द ग्रेट खली ने सबसे पहले 2006 में WWE में आकर नाम कमाया था. खैर इन्हीं में से एक भारत की पहली महिला WWE रेसलर कविता देवी भी थीं. उन्होंने रिंग में सलवार सूट पहनकर अपने विरोधियों को धूल चटाई. आइए आपको उनके बारे में कुछ बातें बताते हैं.

WWE
1 / 7
कविता देवी ने WWE में किया बढ़िया काम

विज्ञापन

कविता देवी का देसी लुक

कविता देवी का देसी लुक2 / 7

अक्सर आपने देखा होगा कि किसी भी WWE रेसलर का एक अलग इन-रिंग गियर होता है. इससे ही फैंस ज्यादा आकर्षित होते हैं. कविता देवी को उनको कपड़ों ने ही पहचान दिलाई. उन्होंने रिंग में हमेशा देसी लुक अपनाया और सूट-सलवार के साथ एंट्री की.

विज्ञापन

WWE में कब हुई कविता देवी की एंट्री?

WWE में कब हुई कविता देवी की एंट्री?3 / 7

15 अक्टूबर 2017 को WWE ने ऐलान किया कि कविता देवी ने कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है. उन्होंने शुरुआत में परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग की. इसके बाद NXT में उन्होंने अपना दम दिखाया. एक गलत बात ये रही कि कविता मेन रोस्टर में कम्पीट नहीं कर पाईं.

हरियाणा की हैं कविता देवी

हरियाणा की हैं कविता देवी4 / 7

कविता देवी हरियाणा के जींद जिले के जुलाना गांव की रहने वाली हैं. उन्हें बचपन से ही स्पोर्ट्स में रूचि थी. द ग्रेट खली से प्रेरणा लेकर उन्होंने रेसलिंग करना शुरू किया. वो वेट लिफ्टिंग में भी अपना दम दिखा चुकी हैं.

विज्ञापन

WWE में कैसा रहा सफर?

WWE में कैसा रहा सफर?5 / 7

कविता देवी ने 8 अप्रैल 2018 को अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी. रेसलमेनिया 34 में उनका डेब्यू हुआ था. वो वुमेंस बैटल रॉयल मैच का हिस्सा थीं. 19 अप्रैल को देवी ने NXT लाइव इवेंट में बतौर हील डेब्यू किया. 2018 के मे यंग क्लासिक टू्र्नामेंट का भी वो हिस्सा रहीं.

चुनाव लड़ चुकी हैं कविता देवी

चुनाव लड़ चुकी हैं कविता देवी6 / 7

कविता देवी ने 2022 में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी. उन्होंने अरविंद केजरीवाल के काम से प्रेरित होकर ये कदम उठाया था. 2024 में  हरियाणा के जुलाना से कविता ने चुनाव भी लड़ा था.

विज्ञापन

WWE ने कब किया रिलीज?

WWE ने कब किया रिलीज?7 / 7

कविता देवी का WWE रन ज्यादा लंबा नहीं चल पाया. 2021 में उन्हें कंपनी ने रिलीज कर दिया था. इसके बाद से वो कभी इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आई. 2019 में उन्होंने अपना आखिरी मैच लड़ा था. कविता को WWE ने कभी भी बड़ा पुश नहीं दिया. इस वजह से ही वो मेन रोस्टर में भी जलवा नहीं दिखा पाईं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन