कौन हैं वो 2 WWE दिग्गज, जिन्होंने The Undertaker को WrestleMania में चटाई है धूल?

द अंडरटेकर ने कुछ साल पहले WWE से रिटायरमेंट ले लिया था. उनका WrestleMania में रिकॉर्ड ही जबरदस्त है. टेकर को सिर्फ दो ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. आइए आपको बताते हैं कि किन दो दिग्गजों ने उन्हें मात दी है.

WWE
1 / 6
WWE WrestleMania

द अंडरटेकर ने करीब 30 साल तक फैंस का मनोरंजन किया. पूरी दुनिया में फैन-फॉलोइंग है. अभी भी वो बीच-बीच में रिंग में आकर फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं. WrestleMania में सबसे ज्यादा सफलता अंडरटेकर को ही मिली है. उन्होंने कुछ ऐसे रिकॉर्ड भी बनाए हैं जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है. सबसे बड़ी बात है कि टेकर को मेगा इवेंट में सिर्फ दो ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. आइए आपको बताते हैं कि किन दो WWE दिग्गजों ने उन्हें मात दी है.

विज्ञापन

अंडरटेकर ने रेसलमेनिया में कितने मैच लड़े हैं?

अंडरटेकर ने रेसलमेनिया में कितने मैच लड़े हैं?2 / 6

अंडरटेकर को रेसलमेनिया में हमेशा कंपनी ने बड़ा पुश दिया है. इस वजह से उन्होंने सबसे ज्यादा 27 मैच लड़े हैं. बड़ी बात ये है कि वो हमेशा तगड़े मैचों का हिस्सा रहे हैं. शॉन माइकल्स और ट्रिपल एच जैसे दिग्गजों की साथ उनकी राइवलरी को आज भी याद किया जाता है.

विज्ञापन

कितने मैचों में मिली जीत?

कितने मैचों में मिली जीत?3 / 6

अंडरटेकर को रेसलमेनिया में 25 मैचों में जीत मिली है. उनका ये रिकॉर्ड फ्यूचर में कोई नहीं तोड़ पाएगा. उनके इस रिकॉर्ड के आसपास भी कोई मौजूद नहीं है. इस वजह से ही टेकर को रेसलमेनिया का असली किंग कहा जाता है. टेकर की इस सफलता के पीछे विंस मैकमैहन का बहुत बड़ा हाथ रहा है.

ब्रॉक लैसनर ने दी सबसे पहले मात?

ब्रॉक लैसनर ने दी सबसे पहले मात?4 / 6

अंडरटेकर को रेसलमेनिया में सबसे पहले हराने वाले सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर हैं. 2014 के WrestleMania XXX में टेकर और लैसनर के बीच करीब 25 मिनट का मैच हुआ था. लैसनर ने अंत में जीत हासिल कर सभी को चौंका दिया. सबसे बड़ी बात है कि लैसनर ने टेकर के लगातार 21 जीत की स्ट्रीक को खत्म किया.

विज्ञापन

रोमन रेंस भी हरा चुके हैं

रोमन रेंस भी हरा चुके हैं5 / 6

2017 में हुए WrestleMania 33 में रोमन रेंस और द अंडरटेकर का मैच रखा गया था. ये मुकाबला रेंस को पुश देने के लिए रखा गया. एक तरह से फैंस को पासिंग द टॉर्च मोमेंट देखने को मिला. एक शानदार मुकाबले में रेंस ने टेकर को हराकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था. मैच हारने के बाद टेकर काफी दुखी लगे थे.

अंडरटेकर ने कब लड़ा अंतिम मैच?

अंडरटेकर ने कब लड़ा अंतिम मैच?6 / 6

2020 में हुए WrestleMania 36 में द अंडरटेकर ने अंतिम मैच लड़ा था. टेकर का मुकाबला एजे स्टाइल्स के साथ हुआ था. दोनों के बीच बोनयार्ड मैच था. मैच में कुछ अलग तरह की चीजें भी देखने को मिलीं. अंत में टेकर ने स्टाइल्स को हराकर बड़ी जीत हासिल की थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन