IPL 2026: वीरेंद्र सहवाग ने आर अश्विन को किया रोस्ट, कमेंट्री डेब्यू में दिग्गज स्पिनर का उड़ा 'मजाक'
आरसीबी और हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान वीरेंद्र सहवाग ने आर अश्विन के मजे लिए हैं. अश्विन ने इस मैच के जरिए अपना कमेंट्री डेब्यू किया था.

IPL 2026, Virender Sehwag roast Ashwin: आईपीएल 2026 का धूम धड़ाका शुरू हो गया है. खिलाड़ियों के अलावा कमेंटेटर भी चर्चा का विषय बने हुए हैं. इस बार कई दिग्गज हंस्तियां आईपीएल में कमेंट्री कर रही हैं. पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने भी आईपीएल 2026 के पहले मैच में बतौर कमेंटेटर अपना डेब्यू किया.
अश्विन का कमेंट्री डेब्यू
2 / 6आर अश्विन ने पिछले सीजन सीएसके का प्रतिनिधित्व किया था. हालांकि इस बार वह एक कमेंटेटर के रूप में भाग ले रहे हैं. 28 मार्च को एम चिन्नास्वामी मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में आर अश्विन हिंदी कमेंट्री कर रहे थे.
सहवाग ने लिए मजे
3 / 6कमेंट्री के दौरान वीरेंद्र सहवाग ने आर अश्विन के मजे लिए. आकाश चोपड़ा ने इस दौरान पूछा कि हां, जी दबाव किस पे ज्यादा रहने वाला है.
अश्विन को बताया नया खिलाड़ी
4 / 6तभी सहवाग ने कहा कि तो भाई मुझे तो लग रहा है कि आज दबाव सारा अश्विन के ऊपर है. ये नई मुर्गी है. मुझे लगता है कि आज सारा दबाव अश्विन पर है; वह नया खिलाड़ी है.
अश्विन के की थी भविष्यवाणी
5 / 6इसके बाद अश्विन ने कहा कि मैंने बड़ी भविष्यवाणी भी की है आज SRH का...SRH धूम मचाएंगे. मैंने आज SRH के लिए एक बड़ी भविष्यवाणी की है...वे चमत्कार करेंगे. इसपर सहवाग ने जवाब देते हुए कहा कि वो तो तू वैसे भी करता है ड्रेसिंग रूम में बैठकर.
चहल का भी उड़ा चुके हैं मजाक
6 / 6सहवाग ने अपने अंदाज में आर अश्विन के मजे लिए. सहवाग इससे पहले अपने कई जूनियर खिलाड़ी के मजे लेते हुए कमेंट्री पैनल में देखे गए हैं. हाल ही में उन्होंने युजवेंद्र चहल को भी रोस्ट किया था.



















