IND vs ENG: जो रूट ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, रन चेज के मामले में निकले आगे

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. दूसरे मैच में जो रूट ने शानदार पारी खेलकर मैच का पासा पलट दिया. उन्होंने विराट कोहली का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Cricket News - 2026-07-17T162506.417
1 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज जारी है. पहला मैच भारत ने 6 विकेट से अपने नाम किया था, जबकि दूसरा मैच इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीता था. ऐसे में सीरीज अब एक-एक से बराबर है. 16 जुलाई को खेले गए मुकाबले में जो रूट ने शानदार प्रदर्शन किया और अंत तक नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई. अब जो रूट ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. Image Source: X

विज्ञापन

जो रूट ने किया कमाल

जो रूट ने किया कमाल2 / 6

रूट ने वनडे में सफल रन चेज (न्यूनतम 2,000 रन) में उच्चतम बल्लेबाजी औसत की सूची में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया. इस लिस्ट में पहले नंबर पर एमएस धोनी हैं. उनका औसत 102.71 है. Image Source: X

विज्ञापन

कोहली को छोड़ा पीछे

कोहली को छोड़ा पीछे3 / 6

इसके अलावा अब जो रूट विराट कोहली के पछाड़ चुके हैं. उनका वनडे में औसत 91.59 हो गया है. इसके अलावा विराट कोहली 89.07 के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं. एबी डिविलयर्स 82.77 की औसत के साथ चौथे नंबर पर हैं, जबकि माइकल क्लार्क 73.86 की औसत के साथ पांचवें नंबर पर हैं. Image Source: X

99 रनों की शानदार पारी

99 रनों की शानदार पारी4 / 6

जो रूट ने दूसरे वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन किया और एंक ओर से खड़े रहे. उन्होंने 133 गेंदें खेलते हुए 99 रन बनाए थे. रूट ने इस दौरान 9 चौके अपने नाम किए थे. Image Source: X

विज्ञापन

233 रनों पर सिमटी भारतीय टीम

233 रनों पर सिमटी भारतीय टीम5 / 6

भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 44 ओवर में 233 रन बनाए थे. भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने बनाए. दोनों ने क्रमश 66 और 65 रन बनाए थे. Image Source: X

इंग्लैंड ने जीता मुकाबला

इंग्लैंड ने जीता मुकाबला6 / 6

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड 44.1 ओवर में 235 रन बनाकर मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम कर लिया. रूट के अलावा इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका था. रूट के अलावा विल जैक्स ने 30 रन और सैम करन ने 26 रन बनाए थे. Image Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन