IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी हिट होंगे या फ्लॉप? इस भारतीय दिग्गज ने कर दी भविष्यवाणी
Vaibhav Suryavanshi In IPL 2026: आईपीएल 2026 का इंतजार तो हर क्रिकेट फैन कर रहा है, साथ ही इस बात को लेकर एक्साइटमेंट है कि यंग इंडियन टैलेंट वैभव सूर्यवंशी के लिए ये सीजन कैसा होगा. भारत के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने इस उभरते हुए सितारे के बारे में एक बड़ा बयान दिया है. सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा हैं.

आईपीएल 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी व्हाइट-बॉल क्रिकेट के अलग-अलग टूर्नामेंट्स में जबरदस्त फॉर्म में रहे हैं. उन्होंने 2025 में अपने पहले ही सीजन में शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा था; उन्होंने 7 मैचों में 36 की औसत और 206.55 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था.
2 / 6इस 14 साल के खिलाड़ी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26, विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26, और अंडर-19 टूर्नामेंट्स—जिनमें U19 वर्ल्ड कप भी शामिल है, में बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया है. जिसको लेकर हर तरफ उनकी तारीफ भी हुई है.
3 / 6हालांकि पूर्व टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन रॉबिन उथप्पा का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी के लिए उनके दूसरे आईपीएल सीजन में चीजें उतनी आसान नहीं होंगी, क्योंकि अब दूसरी टीमों को उनकी ताकत, कमजोरियों और उन्हें कहां गेंद डालनी है, इस बारे में पता चल चुका है.
4 / 6रॉबिन उथप्पा ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, 'मैं पिछले 12 महीनों से वैभव के हर मैच पर बारीकी से नजर रख रहा हूं. वो जबरदस्त खिलाड़ी है. लेकिन अगर आप उसे बैटिंग करते हुए देखेंगे, तो मुझे लगता है कि वह थोड़ा-बहुत अपनी किस्मत के भरोसे चल रहा है. और जब गेम का लेव थोड़ा और ऊंचा और मुश्किल हो जाता है, और अब लोगों को पता चल गया है कि उसे कहां गेंद डालनी है, तो उसकी नई-नई चमक अब फीकी पड़ चुकी है.'
5 / 6उथप्पा ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि अभी वो थोड़ा-बहुत अपने लक के भरोसे चल रहा है, जो कि ठीक है. मुझे लगता है कि ये सीजन उसके लिए सीखने वाला होगा और लंबे समय में उसके काम आएगा. वो रन तो फिर भी बनाएगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वो वैसा ही प्रदर्शन कर पाएगा जैसा उसने पिछले साल किया था.'
6 / 6राजस्थान रॉयल्स ने 2026 की नीलामी से पहले वैभव सूर्यवंशी को रिटेन किया था. ये पूर्व चैंपियन टीम 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. अब देखना होगा कि येलो आर्मी के सामने वैभव अपना जलवा दिखा पाते हैं या नहीं.



















