KKR vs RR: कोलकाता के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का बड़ा धमाका, फिर छा गया 15 साल का युवा बल्लेबाज

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच 28वां मुकाबला रविवार 19 अप्रैल को खेला जा रहा है. इस मैच में वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया और बल्लेबाजी से महफिल लूटी. वैभव ने कोलकाता के मैदान पर केकेआर के गेंदबाजों की हवा निकाल दी. अब उनकी पारी फिर चर्चा में है.

Cricket News - 2026-04-19T163510.583
1 / 6

Vaibhav Sooryavanshi: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभन ने कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से महफिल लूटी और बड़ा धमाका कर दिया. अब वैभव की पारी चर्चा में है. इस सीजन वैभव ने 40 की औसत के साथ रन बनाए हैं.  

विज्ञापन

केकेआर के खिलाफ खोला मोर्चा

केकेआर के खिलाफ खोला मोर्चा2 / 6

वैभव सूर्यवंशी सलामी बल्लेबाज की भूमिका में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उतरे थे. इस दौरान उन्होंने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया. उन्होंने शानदार प्रदर्शन से महफिल लूटी. हालांकि वह अर्धशतक से चूक गए.

विज्ञापन

81 रनों की साझेदारी निभाई

81 रनों की साझेदारी निभाई3 / 6

वैभव ने इस मैच में यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी की. उन्होंने 28 गेंदों में 46 रन बनाए. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के अपने नाम किए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 164.29 का रहा.

खेली धांसू पारी

खेली धांसू पारी4 / 6

वैभव ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की. हालांकि वह अपने अर्धशतक से 4 रन पीछे रह गए. आईपीएल 2026 में वैभव का बल्ला बढ़चढ़ कर बोल रहा है. वह लगातार राजस्थान के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

विज्ञापन

वरुण चक्रवर्ती ने किया आउट

वरुण चक्रवर्ती ने किया आउट5 / 6

इस मैच में वैभव 8.1 ओवर में वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने. उनका कैच रमनदीप सिंह ने पकड़ा. इसके बाद वैभव को पवेलियन लौटना पड़ा. अब तक वैभव आईपीएल 2026 में पावर प्ले को दौरान 17 छक्के जड़ चुके हैं.

अब तक 40 की औसत से कूटे रन

अब तक 40 की औसत से कूटे रन6 / 6

आईपीएल 2026 में अब तक वैभव ने 6 पारियों में कमाल किया है. उन्होंने 40 की औसत के साथ 246 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट भी शानदार है. उन्होंने 236.54 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की है. अब तक वह 24 चौके और 20 छक्के जड़ चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन