IND vs ENG: लगातार तीसरे मैच में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी, चौथे टी-20 में महज इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी ने निराश किया. दूसरे और तीसरे टी-20 में फ्लॉप होने के बाद वह चौथे टी-20 में भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए और सस्ते में ही पवेलियन लौट गए.

Cricket News - 2026-07-09T225513.102
1 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का चौथा टी-20 मैच 9 जुलाई को ब्रिस्टल में खेला जा रहा है. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी फिर से फेल हो गए. उन्हें संजू सैमसन की जगह लगातार मौके दिए जा रहे हैं. लेकिन अब तक मिले मौके को वह नहीं भुना सके हैं. Photo Source: X  

विज्ञापन

वैभव का खराब प्रदर्शन जारी

वैभव का खराब प्रदर्शन जारी2 / 6

पहले मैच में संजू सैमसन के खराब प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल किया था. उम्मीद जताई जा रही थी कि वह आईपीएल 2026 की तरह इस सीरीज में बल्लेबाजी करेंगे. लेकिन वह पहले मैच में फ्लॉप हो गए. उन्होंने इस मैच में 14 रन बनाए. Photo Source: X

विज्ञापन

सस्ते में हुए आउट

सस्ते में हुए आउट3 / 6

इसके बाद दूसरे मैच में उन्हें मौका मिला और इस मैच में भी वह सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए. उन्होंने इस मैच में 13 रन बनाए. अब तीसरे मैच में भी वैभव सूर्यवंशी ने निराश किया और 10 गेंदों में 15 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए. Photo Source: X

आर्चर ने बनाया निशाना

आर्चर ने बनाया निशाना4 / 6

इस मैच में उन्होंने 1 छक्का और 1 चौका जड़ा. उन्हें जोफ्रा आर्चर ने अपना शिकार बनाया. 2.4 ओवर में ही वैभव के रूप में भारत को पहला झटका लगा. उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने भी 14 गेंदों में 16 रनों की पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने 6 गेंदों में 4 रन बनाए थे. Photo Source: X

विज्ञापन

भारतीय टीम सीरीज हारने की कगार पर

भारतीय टीम सीरीज हारने की कगार पर5 / 6

भारतीय टीम अब तक खेले गए 3 मैच में एक भी मैच अपने नाम नहीं कर पाई है और सीरीज हारने की कगार पर खड़ी है. पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि दूसरा मैच इंग्लैंड ने जीता था. इसके अलावा तीसरे मैच में इंग्लैंड ने 125 रनों से बाजी मारी थी. Photo Source: X

भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड में फ्लॉप

भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड में फ्लॉप6 / 6

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में ज्यादातर भारतीय बल्लेबाज फ्लॉप हो गए हैं. इससे पहले टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी-20 सीरीज भी हार चुकी है. ऐसे में अब भारतीय टीम पर सवाल खड़े हो रहे हैं. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन