वैभव सूर्यवंशी ने एकसाथ कूट डाले 5 रिकॉर्ड्स, RCB वाले कभी भूल नहीं पाएंगे ऐसा करिश्मा!

5 Records Created by Vaibhav Suryavanshi During RR vs RCB Match: राजस्थान रॉयल्स के यंग सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी ने गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ अपने बल्लेबाजी से आंधी-तूफान ला दिया. उन्होंने न सिर्फ 78 रनों की धमाकेदार पारी खेली बल्कि एकसाथ ढेर सारे रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए.

Vaibhav Suryavanshi 6
1 / 6
Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi Record: वैभव सूर्यवंशी जब भी मैदान में उतरते हैं, तो ऐसा लगता है कि कई रिकॉर्ड्स उनका इंतजार कर रहे हैं. बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही हुआ, इस 15 साल के प्लेयर ने हर किसी को हैरान कर दिया.

विज्ञापन

दूसरी बार 15 गेंदों में फिफ्टी

दूसरी बार 15 गेंदों में फिफ्टी 2 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल इतिहास में दूसरी बार 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, ये करिश्मा उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी बार किया. वैभव ने इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में 15 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी, ये काम उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ किया था.

विज्ञापन

टीनएजर की तरफ से सबसे तेज 75+ स्कोर

टीनएजर की तरफ से सबसे तेज 75+ स्कोर 3 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंदों में 300 की स्ट्राइक रेट से 78 रन बनाए जो आईपीएल में किसी भी टीनएजर खिलाड़ी का सबसे तेज निजी स्कोर है. ऐसे रिकॉर्ड को हासिल करने की तमन्ना हर किशोर खिलाड़ी में रहती है.

पावरप्ले में टीम के सबसे ज्यादा रन

पावरप्ले में टीम के सबसे ज्यादा रन 4 / 6

राजस्थान रॉयल्स ने पहले 6 ओवर में 97 रन ठोक डाले ये पावरप्ले में इस टीम का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है, जो वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत आया है. इससे पहले पावरप्ले में आरआर ने सबसे ज्यादा रन आखिरी सीजन में पंजाब किंग्स के खिलाफ आए थे.

विज्ञापन

RCB के खिलाफ रन चेज में 15 साल के खिलाड़ी का सबसे ज्यादा रन Highest Score by a 15-Year-Old vs RCB

RCB के खिलाफ रन चेज में 15 साल के खिलाड़ी का सबसे ज्यादा रन Highest Score by a 15-Year-Old vs RCB5 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 78 रन बनाए, जो किसी भी 15 साल के प्लेयर की तरफ से आरसीबी टीम के खिलाफ रन चेज में सबसे बड़ा निजी स्कोर है. इस पारी को बैंगलौर की टीम कभी नहीं भूल पाएगी.

जोश हेजलवुड के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन

जोश हेजलवुड के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन 6 / 6

जब आरसीबी के गेंदबाज जोश हेजलवुड ने पारी का चौथा ओवर फेंका, तब वैभव सूर्यवंशी ने एक ओवर में 19 रन बना डाले, जिसमें एक छक्का और 3 चौके शामिल थे. ये आईपीएल में हेजलवुड के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन